{"_id":"60395ad38ebc3e76a43ddb24","slug":"junior-lecturer-assistant-s-recruitment-cancelled-panchkula-news-pkl405360411","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जूनियर लेक्चर सहायक के 61 पदों की भर्ती रदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जूनियर लेक्चर सहायक के 61 पदों की भर्ती रदद
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के बेरोजगार युवाओं को एक और झटका लगा है। एचएसएससी (हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग) ने अब जूनियर लेक्चर असिस्टेंट के 61 पदों की भर्ती रद्द कर दी है। आयोग ने बीते तीन महीनों में यह चौथी भर्ती रद्द की है।
आयोग ने जूनियर लेक्चर सहायक की भर्ती का विज्ञापन 26 फरवरी, 2020 को ही वापस लिया है। इन 61 पदों को भरने के लिए 19 दिसंबर, 2017 को विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती रद्द होने पर अब आवेदन कर चुके अभ्यर्थी अपनी फीस वापस लेने के लिए 15 दिन में लिखित आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ फीस चालान की असल प्रति व आवेदन की रसीद साथ लगानी होगी।
भर्ती वापस लेने का यह नोटिस आयोग के सचिव की ओर से जारी किया गया है। इससे पहले टीजीटी अंग्रेजी के 1035 व पीजीटी संस्कृत के 534 पदों की भर्ती प्रक्रिया रद्द की जा चुकी है। जिसे विपक्ष तो मुद्दा बना ही रहा है, प्रदेश के कर्मचारी संगठन भी सड़कों पर उतर आए हैं। लगातार भर्तियां रद्द होने से बेरोजगार निराश हैं। आयोग ने हाईकोर्ट के आदेश पर 816 ड्राइंग शिक्षकों की भर्ती भी रद्द की थी, जिसकी परीक्षा दोबारा लेकर इसी हफ्ते रिजल्ट घोषित किया गया है।