फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Junior Badminton Championship: Winner players honored with prizes

जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप : विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर किया सम्मानित

Thu, 11 Nov 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Junior Badminton Championship: Winner players honored with prizes
पंचकूला। 54वीं योनेक्स सनराइज हरियाणा राज्य जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप-2021 का पुरस्कार वितरण समारोह करवाया गया। इसमें जनस्वास्थ्य यांत्रिकी, सिंचाई व जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह ने सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम के मल्टीपर्पज हाल में मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। हरियाणा एडीजीपी आलोक मित्तल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उनके साथ खेल विभाग के निदेशक पंकज नैन भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने जिला बैडमिंटन एसोसिएशन पंचकूला के चार दिवसीय टूर्नामेंट में 22 जिलों से आए 376 खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरियाणा ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 6 करोड़, सिल्वर पदक विजेता को 4 करोड़ व कांस्य पदक विजेता को ढाई करोड़ का सम्मान देने वाला देश का प्रथम राज्य बन गया है।
विज्ञापन

एडीजीपी हरियाणा आलोक मित्तल व खेल विभाग के निदेशक पंकज नैन व जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला बैडमिंटन ऐसोसिएशन पंचकूला के वाइस प्रेसिडेंट डीपी सोनी, कॉर्डिनेटर डीपी सिंगल, सचिव जितेंद्र महाजन, एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता एनके पायल व जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अन्य सभी पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-17 डबल्स लड़कियों में उन्नति हुड्डा और पलक ने जीता खिताब
अश्वनी गुप्ता मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-17 डबल्स लड़कियों में रोहतक की उन्नति हुड्डा व झज्जर की मुस्कान सांगवान ने खिताब जीता। लड़कों में मनराज सिंह फरीदाबाद व गगन सोनीपत ने खिताब जीता। अंडर-19 डबल्स लड़कियों में उन्नति हुड्डा व पलक अरोड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लड़कों की अंडर-19 डबल्स में रोहतक के ही भारत राघव व रमन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed