फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   JJP District IT Coordinator's house attacked, electricity meter broken

Panchkula News: जजपा के जिला आईटी को-आर्डिनेटर के घर पर हमला, बिजली का मीटर तोड़ा

Tue, 16 Apr 2024 05:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
JJP District IT Coordinator's house attacked, electricity meter broken
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। तीन लोगों ने डंडों और तलवार से हमला कर शिव काॅलोनी स्थित जजपा के जिला आईटी को-आर्डिनेटर के घर का बिजली मीटर तोड़ दिया। रविवार रात 11 बजे दो हमलावर मुंह ढक कर पहुंचे थे, जबकि बिना मुंह ढके दूर खड़ा होकर नजर रखे हुए था। हमलावरों की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। गेट पर डंडे मारने के बाद हमलावर फरार हो गए।

शिकायतकर्ता अलख निरंजन ने बताया कि वह जजपा जिला आईटी को-आर्डिनेटर है। बद्दी स्थित एक फार्मा कंपनी में बतौर कार्यकारी अधिकारी के पद पर कार्यरत है। शिकायतकर्ता ने बताया कि रविवार की रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने परिवार सहित सो रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसके घर के गेट पर डंडों और तलवार से हमला कर दिया। इस हमले में उसका बिजली का मीटर भी टूट गया। उसने इसकी जानकारी पड़ोसियों सहित पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed