फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Jawahar Navodaya Vidyalaya selection test will be held on January 18

Panchkula News: 18 जनवरी को होगी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा

Fri, 17 Jan 2025 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Jawahar Navodaya Vidyalaya selection test will be held on January 18
पंचकूला। कक्षा 6 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 18 जनवरी को होगी। इसे लेकर वीरवार को लघु सचिवालय सेक्टर -1 में जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक ने बैठक की। बैठक में सात परीक्षा केंद्रों पर सभी खंड के खंड शिक्षा अधिकारी और सात परीक्षा केंद्राधीक्षकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने परीक्षा से जुड़ी जानकारियां ली और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देश जारी किए।
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य रूपचंद ने बताया कि यह परीक्षा 18 जनवरी 2025 को शनिवार प्रातः 11:30 से आयोजित होगी। इसके लिए बच्चे सुबह 10:30 बजे से पूर्व परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। अपने साथ परीक्षा से संबंधित एडमिट कार्ड और कोई पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या अन्य कोई प्रूफ लेकर उपस्थित होना होगा। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से परीक्षा प्रारंभ हो जाएगी। इसके बाद किसी भी बच्चे को परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरे जिले में सात परीक्षा केंद्र सुनिश्चित किए गए हैं। विद्यार्थी एडमिट कार्ड के अनुसार अपने-अपने परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। इस परीक्षा के लिए कुल 2689 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा प्रभारी दलीप कुमार ने परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed