फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   jat reservation, abhay chautala, INLD, hrayan bjp, haryana congress, haryana inld, panchkula

'कांग्रेस-भाजपा ने जाट आरक्षण की चिंगारी से पूरा प्रदेश फूंक दिया'

Mon, 02 May 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बरवाला(पंचकूला)
ब्यूरो, अमर उजाला, बरवाला(पंचकूला) Updated Mon, 02 May 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
jat reservation, abhay chautala, INLD, hrayan bjp, haryana congress, haryana inld, panchkula
इनेलो प्रमुख अभय चौटाला - फोटो : file
भारत के उप प्रधानमंत्री रहते हुए चौधरी देवीलाल ने 1990 में डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारत रत्न दिलाने के लिए आवाज उठाई थी। उन्होंने दिल्ली की संसद में डॉ. भीमराव अंबेडकर का स्टेच्यू लगवाया। यह बात रविवार को हरियाणा में विपक्ष के नेता और इनेलो के वरिष्ठ नेता अभय सिंह चौटाला ने बरवाला में आयोजित कालका-पंचकूला सद्भावना सम्मेलन में कही।
विज्ञापन


अभय ने कहा कि अपनी राजनीति चमकाने के लिए हरियाणा में कांग्रेस-भाजपा ने जाट आरक्षण की चिंगारी से पूरा प्रदेश फूंक दिया। अब समय आ गया है कि हम सभी को मिलकर भाईचारे को बनाए रखना है। उन्होंने इनेलो वर्करों से कहा कि लोगों को घर-घर जाकर भाईचारे का संदेश दें। जात-पात के नाम पर देश को बांटने वालों से प्रदेश को बचाना होगा।
विज्ञापन


इनेलो नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बहुत बातें करते हैं और 10 साल गुजरात के मुख्यमंत्री भी रहे। लेकिन उन्होंने बाबा भीमराव अंबेडकर के नाम पर एक भी ईंट नहीं लगाई। अब 5 राज्यों में चुनाव हैं और वोट की राजनीति के लिए लोगों को बरगलाया जा रहा है। सही मायनों में मान सम्मान के लिए वह कुछ भी नहीं करने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के 90 हलको में सद्भावना सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम की शुरुआत में इनेलो नेता अभय चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष अशोक अरोड़ा, पूर्व विधायक व जिलाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।


इनेलो जिला प्रधान व पूर्व विधायक प्रदीप चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष तेलूराम जोगी, प्रदेश अध्यक्ष बलदेव वाल्मीकि, जिला प्रवक्ता एसपी अरोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय, जिला महिला प्रधान सीमा चौधरी ने भी वर्करों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। सभी ने कहा कि भाजपा भी कांग्रेस के बताए रास्तों पर चल रही है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed