{"_id":"68a0debe1abf390f3f0adf6e","slug":"janmashtami-was-celebrated-in-the-temples-of-panchkula-panchkula-news-c-87-1-pan1010-125876-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला के मंदिरों में जन्माष्टमी की रही धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला के मंदिरों में जन्माष्टमी की रही धूम
विज्ञापन
पंचकूला। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों में भक्तिभाव का माहौल देखने को मिला। मंदिरों को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों और सजावटी झूमरों से भव्य रूप से सजाया गया था। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि की मन्नत मांगी।
बाल गोपाल के जन्म के उपलक्ष्य में मंदिरों में झांकी सजाई गई और भगवान के बाल रूप को श्रद्धापूर्वक झूला झुलाया गया। श्रद्धालु ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयकारों के साथ झूमते नजर आए।
इस अवसर पर आयोजित मटकी फोड़ प्रतियोगिता श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण रही, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान मंदिर परिसर जय श्रीकृष्ण के नारों से गूंजता रहा। मंदिर प्रबंधन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद कि व्यवस्था कि गई थी। देर रात तक मंदिरों में भजन-कीर्तन, आरती और श्रद्धालुओं की कतार लगी रही।