{"_id":"62952956bf105662b91f3c87","slug":"jailed-navjot-sidhu-again-active-on-twitter-panchkula-news-pkl4522215166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद नवजोत सिद्धू ट्विटर पर फिर सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद नवजोत सिद्धू ट्विटर पर फिर सक्रिय
विज्ञापन
चंडीगढ़। रोड रेज के मामले में पटियाला की जेल में सजा काट रहे पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू अपनी टीम के जरिये सोशल मीडिया पर फिर सक्रिय हो गए हैं।
सोमवार को नवजोत सिद्धू के ट्विटर हैंडल पर उनकी टीम ने सिद्धू मूसेवाला और नवजोत सिद्धू का एक वीडियो शेयर करते हुए पूर्व प्रदेश प्रधान की तरफ से लिखा है कि, 6 मई को मीडिया को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान को सलाह दी थी कि वह केवल पब्लिसिटी स्टंट के लिए सुरक्षा वापस लेकर पुलिस का राजनीतिकरण न करें। इसके गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी। काश, मुख्यमंत्री ने यह बात सुनी होती। इसके साथ ही नवजोत सिद्धू की टीम ने सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि भी दी।
उल्लेखनीय है कि नवजोत सिंह सिद्धू लंबे समय से अपनी बात कहने के लिए अपने अधिकतर ट्विटर अकाउंट का ही इस्तेमाल करते रहे थे। जेल जाने से पहले इसी ट्विटर हैंडल के जरिये वह सार्वजनिक तौर पर अपनी बात रखने और अपने सियासी प्रतिद्वंद्वियों पर निशाना साधने के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते थे ।