फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Investment invitation to a German company that makes pumps and valves

पंप और वॉल्व बनाने वाली जर्मनी की कंपनी को निवेश का न्योता

Sat, 17 Sep 2022 01:39 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Investment invitation to a German company that makes pumps and valves
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंप और वॉल्व बनाने वाली जर्मनी की बहुराष्ट्रीय कंपनी केएसबीएसई और सीओकेजीएए को राज्य में अपना कारोबार स्थापित करने का न्योता दिया। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जर्मनी में केएसबीएसई और सीओकेजीएए के वाइस प्रेसिडेंट (सेल्स मैनेजमेंट वाटर) फिलिप स्टॉर्च के साथ मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब की राजनीतिक स्थिरता, मजबूत संपर्क, उदारवादी और उद्योग समर्थक नीतियों के साथ-साथ बेहतरीन वातावरण और उच्च गुणवत्ता वाला जीवन उद्योग के लिए मुख्य खूबियां हैं। भगवंत मान ने राज्य में उद्योग के लिए संभावनाओं को लेकर भी विस्तार से बात की। भगवंत मान ने केएसबीएसई और सीओकेजीएए के वरिष्ठ अधिकारियों को 23-24 फरवरी, 2023 को होने वाले ‘प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन’ में शामिल होने के लिए न्योता दिया। उन्होंने पंजाब को संभावनाओं की धरती के तौर पर दर्शाया और कंपनी को राज्य में निवेश करने के लिए कहा। इस दौरान कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट फिलिप स्टॉर्च ने रेगुलेटरी सहित वित्तीय सेवाओं और कारोबारी श्रेणी के लिए पंजाब की सिंगल विंडो प्रणाली की सराहना की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि केएसबीएसई और सीओकेजीएए पंप और वॉल्व बनाने वाली जर्मनी की बहुराष्ट्रीय निर्माता कंपनी है, जिसकी बिक्री 2.3 बिलियन यूरो (1875 करोड़ रुपये) है। साल 1871 में स्थापित की गई यह कंपनी हीटिंग पंप, वाटर ट्रीटमेंट, फ्लड कंट्रोल, ऑटोमेशन और इंजीनियरिंग सिस्टम की सेवाएं भी मुहैया कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर इनवेस्टमेंट प्रमोशन के प्रमुख सचिव दिलीप कुमार, पंजाब ब्यूरो आफ इन्वेस्टमेंट प्रमोशन (इन्वेस्ट पंजाब) के सीईओ कमल किशोर यादव, मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव कुमार अमित और अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed