फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   international yoga day, modi yoga class, modi chandigarh visit, panchkula administration, panchkula

योग दिवस: पंचकूला में बनेगा कंट्रोल रूम, किए गए खास इंतजाम

Sat, 18 Jun 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
international yoga day, modi yoga class, modi chandigarh visit, panchkula administration, panchkula
pm modi
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए पंचकूला तैयार है। हरियाणा के प्रत्येक जिले से आने वाले प्रतिभागियों के ठहराने की व्यवस्था प्रशासन ने कर दी है। इसके साथ ही उनको पंचकूला से चंडीगढ़ ले जाने का प्रबंध भी कर लिया गया है। प्रतिभागी 18 जून को पंचकूला पहुंच जाएंगे और 19 को होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल में भाग लेंगे। पंचकूला पुलिस के साथ जिला प्रशासन और आयुष विभाग के अधिकारी कार्यक्रम को लेकर लगातार मीटिंग कर रहे हैं। जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार करीब सौ बसें प्रतिभागियों को लाने और ले जाने के लिए लगाई जाएंगी। 
विज्ञापन


इसी सिलसिले में राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के प्रबंध निदेशक राजीव रतन और उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल की अध्यक्षता में शुक्रवार को मीटिंग हुई। मीटिंग के दौरान सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम और 19 जून को चंडीगढ़ के कैपिटल कांप्लेक्स में होने वाले योग कार्यक्रम की फुल ड्रेस रिहर्सल के संबंध में बैठक की गई। 
विज्ञापन


उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को लाने और ठहराने के इंतजाम की जानकारी इस मीटिंग में प्रदेश से आए सुपरवाइजर एवं ग्रुप लीडरों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मित्तल ने सुपरवाइजरों को निर्देश दिए कि वह 18 जून शाम को बच्चों एवं प्रतिभागियों को लाने के लिए आपसी तालमेल बनाएं। जिला  सचिवालय के सभागार में विभिन्न जिलों से आए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर नगराधीश ममता शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित थे। 
 
स्कूलों में ठहरेंगे प्रतिभागी
जैनेंद्रा गुरुकुल सेक्टर-एक पंचकूला
संस्कृति प्राथमिक विद्यालय, सेक्टर 20
सार्थक स्कूल सेक्टर-12ए 
राजकीय कन्या विद्यालय सेक्टर-15
राजकीय विद्यालय सेक्टर-19 
ताऊ देवी लाल स्टेडियम, सेक्टर-3
हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन सेक्टर-3 
राजकीय कन्या महाविद्यालय 
राजकीय विद्यालय सेक्टर 6 पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed