फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   internation paira olympic table tennis turnament

इंटरनेशनल पैरा ओलंपिक टेबल टेनिस में सिटी के स्टार मुकेश और पूनम चयनित

Mon, 15 Jul 2019 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
internation paira olympic table tennis turnament
इंटरनेशनल पैरा टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए सिटी के मुकेश और पूनम अपने कोच राजीव कौशल
चंडीगढ़। सिटी के पैरा ओलंपिक टेबल टेनिस खिलाड़ी मुकेश और पूनम का चयन एक साथ तीन इंटरनेशनल टेबल टेनिस की प्रतियोगिताआें के लिए हुआ है। ओलंपिक 2020 को देखते हुए इन प्रतियोगिताआें का आयोजन किया जा रहा है। मुकेश और पूनम पैरा टेबल टेनिस के इंटरनेशनल लेवल के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और पति पत्नी भी हैं।
विज्ञापन

यह दोनों ताईवान, जापान, बैंकाक में भारतीय महिला और पुरुष टीमों से खेलेंगे। मुकेश और पूनम का चयन इन तीनों प्रतियोगिताआें के लिए ट्रायल के जरिए हुआ। ट्रायल पिछले महीने इंदौर में लिए गए थे। इसमें महिला और पुरुष वर्ग में देश के विभिन्न राज्याें से पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ियाें ने शिरकत की। बेहतरीन परफारमेंस के दम पर मुकेश और पूनम का भारतीय टीम में चयन किया गया।
विज्ञापन

यहां होंगी इंटरनेशनल प्रतियोगिताएं
ताईवान में 22-28 जुलाई तक पैरा एशियन टेबल टेनिस चैंपियनशिप खेली जाएगी। इसके बाद 1-4 अगस्त को जापान में पैरा ओपन टेबल टेनिस चैंपियनशिप, 6-8 अगस्त तक बैंकाक में पैरा ओलंपिक टेबल टेनिस प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोच की निगरानी में कड़ी ट्रेनिंग
मुकेश ने बताया कि तीनों इंटरनेशनल प्रतियोगिताआें के लिए वह इन दिनाें कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मुकेश और उनकी पत्नी पूनम इन दिनों टेबल टेनिस हॉल-23 में रोजाना अभ्यास में जुटे हुए हैं। इन दोनों के कोच राजीव कौशल ने बताया कि पूनम और मुकेश ने हाल ही में कोरिया में आयोजित ओपन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उम्मीद है कि इस बार भी दोनाें खिलाड़ी ताईवान, जापान तथा बैंकाक में बेहतरीन प्रदर्शन करके देश के लिए पदक जीतने में सफल हाेंगें।
मुकेश की सफलताएं
मुकेश इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुके हैं। उन्होंने नेशनल में 14 गोल्ड, 8 सिल्वर और 7 ब्रोंज मेडल जीते हैं। इसके साथ ही इंटरनेशनल स्तर पर भी मुकेश 6 गोल्ड, 10 सिल्वर और 14 ब्रोंज मेडल जीत चुके हैं।
मुकेश को मिल चुके हैं कई अवार्ड
- पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम द्वारा देश का सबसे बड़ा बहादुरी का जीवन रक्षा पदक।
- पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा नेशनल अवार्ड।
- पंजाब के तत्कालीन राज्यपाल ओपी वर्मा की ओर से रेड एंड व्हाइट बहादुरी पुरस्कार।
- हरियाणा सरकार की तरफ से स्टेट अवार्ड।
- हरियाणा सरकार की तरफ से पर्यावरण रक्षक अवार्ड।
- हरियाणा सरकार की तरफ विवेकानंद अवार्ड।
पूनम का सफर
पीयू में एलएलएम की पढ़ाई कर रही पूनम ने बताया कि उन्होंने साल 2009 में शादी के बाद मुकेश के साथ टेबल टेनिस खेलना शुरू किया था। पोलियो होने की वजह से शुरुआत में दिक्कत हुई, लेकिन कुछ दिनों की मेहनत के बाद बेहतर करने लगी। उन्होंने इंटरनेशनल स्तर पर 3 गोल्ड, 2 सिल्वर और 2 ब्रोंज मेडल जीते हैं। वहीं राष्ट्रीय स्तर 8 गोल्ड, 14 सिल्वर और 5 ब्राेंज मेडल जीते हैं।

रेलवे स्टेशन पर कट गया था पांव
अंबाला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे मुकेश ट्रैक में अचानक पहुंचे बच्चे को बचाते हुए रेलगाड़ी की चपटे में आ गए और एक पांव खोना पड़ा। वहीं, पूनम को जन्म के कुछ महीने बाद ही पोलियो हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed