फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instructions: Get the tenants verified for prevention of crimes: Police Commissioner

निर्देश : अपराधों पर रोकथाम के लिए किराएदारों का वेरिफिकेशन करवाएं : पुलिस कमिश्नर

Sat, 22 Jan 2022 01:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:28 AM IST
विज्ञापन
Instructions: Get the tenants verified for prevention of crimes: Police Commissioner
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर सौरभ सिंह, डीसीपी मोहित हांडा ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के साथ बैठक कर विभिन्न मामलों पर चर्चा की। बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता साझा तरीके से कार्य करके आगे बढ़े। लोग आपसी मनमुटाव खत्म करके पुलिस के साथ मिलकर कार्य करे, क्योंकि पुलिस-जनता के आपसी तालमेल से ही समाज में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन

बिना जनता के सहयोग के पुलिस कुछ भी नहीं कर सकती। बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जनता के सहयोग की जरूरत होती है। बाहरी राज्यों से आए लोग शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में किराएदार के रूप में रहकर वारदात को अंजाम देते हैं, उनका पुलिस में कोई रिकार्ड नहीं होता है। किरायेदारों का वेरिफिकेशन जरूर करवाएं। अगर कोई संदिग्ध मिलता है तो पुलिस को तुरंत सूचित करें। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में जब कोई लंबे समय के लिए घर से बाहर चला जाता है, तो अक्सर घर में चोरी की वारदात हो जाती है। लोग घर छोड़कर बाहर जाएं तो थाने और चौकी को जरूर सूचित करें ताकि घर में किसी प्रकार की कोई वारदात ना हो सके।
विज्ञापन

राज्य सरकार ने डायल 112 की शुरुआत की है। पुलिस की तरफ से नशे पर रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में पुलिस, आमजन, डॉक्टर और अन्य एनजीओ की टीम मिलकर ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में जाकर नशे की रोकथाम का प्रयास करेगी। मीटिंग के दौरान नोडल अधिकारी एसीपी पंचकूला ममता सौदा, एसीपी राजकुमार, एसीपी विजय कुमार, एसीपी उमेद सिंह, एसीपी पंचकूला रमेश गुलिया, एसीपी कालका मुकेश कुमार के अलावा ग्रामीण क्षेत्र, शहरी क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed