फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Instead of making sure recruitments, government is promoting contract system: Hooda

पक्की भर्तियां करने के बजाय ठेका प्रथा को बढ़ावा दे रही है सरकार : हुड्डा

Tue, 22 Jun 2021 02:09 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Instead of making sure recruitments, government is promoting contract system: Hooda
चंडीगढ़। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सरकारी भर्तियां रद्द करने के फैसले पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि पीजीटी संस्कृत और टीजीटी इंग्लिश समेत कई भर्तियों को रद्द करने के बाद अब सरकार ने जूनियर सिस्टम असिस्टेंट इंजीनियर की भर्ती भी रद्द कर दी है। पक्की भर्तियां करने के बजाय ठेका प्रथा को बढ़ावा दिया जा रहा है, ठेकदारी प्रथा को हमने खत्म करने का प्रयास किया था। भर्ती के लिए चयनित उम्मीदवारों ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ज्ञापन देकर बताया कि सरकार ने किस तरह उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।
विज्ञापन

सरकार ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम में 146 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। लेकिन भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सरकार कह रही है कि महकमे को जूनियर सिस्टम इंजीनियर की जरूरत ही नहीं है। जरूरत पड़ेगी तो हारट्रोन के जरिए कच्चे कर्मचारी रख लेंगे। सरकार के इस फैसले से 146 परिवारों को बहुत बड़ा आघात पहुंचा है। भर्ती में चयन होने के बाद इन युवाओं ने वहां से भी त्यागपत्र दे दिया, जहां ये पहले नौकरी कर रहे थे। अब इनके हाथ में न सरकारी नौकरी है और न ही पहले वाला रोजगार।
विज्ञापन

हुड्डा ने चयनित उम्मीदवारों की सुनने के बाद कहा कि ऐसा लगता है इस सरकार में भर्तियों को रद्द करना एक रिवाज बन गया है। कभी सरकारी खामियों, कभी पेपर लीक, कभी भ्रष्टाचार तो कभी दूसरी वजहों से भर्तियां रद्द हो रही हैं। सरकार की कारगुजारी का खामियाजा पढ़े-लिखे युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का काम भर्तियां करना होता है, उन्हें रद्द करना नहीं। सरकार को समझना चाहिए कि आज हरियाणा का युवा देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी झेल रहा है। अलग-अलग सरकारी महकमों में हजारों पद खाली पड़े हुए हैं, लेकिन सरकार उन्हें भरने का काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed