फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Injured in a knife attack in a dispute to intervene

Panchkula News: बीच-बचाव करने की रंजिश में चाकू से हमला कर किया घायल

Sat, 08 Apr 2023 01:33 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Injured in a knife attack in a dispute to intervene
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। महेशपुर में पुरानी रंजिश में चलते 15 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-5 पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, महेशपुर निवासी शक्ति ने शिकायत में बताया कि 4 अप्रैल को महेशपुर निवासी दो लड़के एक छोटे बच्चे को मार रहे थे। शक्ति ने बीच-बचाव करके उस बच्चे को छुड़वा दिया। इसके बाद दोनों लड़के उसके साथ बहस करने लगे। वहां से देख लेने की धमकी देकर चले गए। 5 अप्रैल की रात करीब 8 बजे शिकायतकर्ता अपने दोस्तों के साथ महेशपुर स्थित सीढिय़ों पर बैठा था। उसी समय महेशपुर निवासी दो लड़के अन्य के साथ उसके पास आए। लड़कों के हाथों में डंडे थे। आरोपी पुरानी रंजिश को लेकर उसके साथ हाथापाई करने लगे। उसी दौरान एक लड़के ने जेब से चाकू निकाला और शिकायतकर्ता के पेट में मार दिया। चाकू लगते ही वह चिल्लाने लगा। उसके बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची। घायल के बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed