{"_id":"574deb084f1c1b7c2810a9d1","slug":"informing-public-smoking-damage-panchkula","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब्लिक को बताए धूम्रपान से होने वाले नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब्लिक को बताए धूम्रपान से होने वाले नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
पब्लिक को बताए धूम्रपान से होने वाले नुकसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धूम्रपान से न सिर्फ खुद का नुकसान होता है बल्कि परिवार और आसपास के व्यक्ति भी इससे प्रभावित होते हैं। इससे गले, फेफड़े, दिल, पेशाब की थैली का कैंसर भी हो सकता है और अन्य बीमारियां भी। यह कहना है सेक्टर-6 अस्पताल के सिविल सर्जन डा. वीके बंसल का। उन्होंने यह बात विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में आयोजित धूम्रपान के प्रति जागरूकता शिविर में कही। इस मौके पर मौजूद लोगों ने धूम्रपान न करने का प्रण लिया।
उन्होंने शिविर में मौजूद लोगों से कहा कि धूम्रपान से निजात पाना मुश्किल कार्य नहीं बल्कि मन की थोड़ी सी मजबूती से धूम्रपान की आदत छोड़ी जा सकती है। इसके अतिरिक्त सिविल अस्पताल में डॉक्टर भी धूम्रपान को छोड़ने के लिए दवाइयां दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि विश्व में तंबाकू और धूम्रपान से 6 लाख से ज्यादा लोगों की प्रतिवर्ष मौत हो रही है। देश में तंबाकू व धूम्रपान से होने वाले कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, इसलिए इन बीमारियों के प्रति जागरूक होकर धूम्रपान को छोड़ देना चाहिए।
शिविर में प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. वीना ने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सभी को धूम्रपान और तंबाकू से बने उत्पादों का प्रयोग न करने का प्रण लेना चाहिए जिससे हम एक स्वस्थ समाज का निर्माण कर सके। उन्होंने कहा कि धूम्रपान और तंबाकू से होने वाली बीमारियां लंबे समय तक प्रभावित व्यक्ति को घेरे रहती है और इसका अंत उसकी मौत के साथ होता है।
विज्ञापन
डा. राजीव त्रेहान ने शिविर में उपस्थित लोगों को स्क्रीन पर तंबाकू से होने वाली बीमारियों व बचाव के तरीकों के बारे में जानकारी दी। विश्व स्तर के तंबाकू व धूम्रपान से होने वाली बीमारियों व मरीजों की संख्या प्रतिशत के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर प्रचार सामग्री बांटी गई।