{"_id":"62b8b3c675727c518440144e","slug":"infection-torsion-of-corona-extracting-vaccine-pkl-office-news-pkl454830897","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमण : टीका निकाल रहा कोरोना की ‘मरोड़’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमण : टीका निकाल रहा कोरोना की ‘मरोड़’
विज्ञापन
पंचकूला। संक्रमण को रोकनेे के लिए लगाए टीके कोरोना की मरोड़ निकाल रहे हैं। जिले में जिस अनुपात में संक्रमण हो रहा है, इसी अनुपात में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि मजबूत प्रतिरोधक क्षमता, वैक्सीन और बूस्टर डोज ने कोरोना को प्रभावहीन कर दिया है।
जिले में अभी तक कोरोना के 44946 मरीज आए हैं। अब तक इसमें 44344 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 187 है। केवल एक मरीज अस्पताल में भर्ती है जबकि 186 लोग घरों में ही आइसोलेट हैं। डॉक्टरों के अनुसार अभी तक 575612 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 48151 लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है।
पंचकूला में कोरोना से बचाव के लिए 4.99 लाख लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया। पहली और दूसरी डोज लगाने में स्वास्थ्य विभाग के 324 कर्मचारियों ने बेहतरीन प्रयास किया। इस कारण कोरोना का संक्रमण होने के बाद भी लोग ठीक हो रहे हैं। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन के बाद कोरोना बेअसर है। इस कारण लोग ठीक हो रहे हैं। वहीं कोरोना के मामले बढ़ने के बाद लोग घरों में ठीक हो रहे हैं। कोरोना से बचाव के लिए वेटिलेंटर वार्ड और जनरल वार्ड तैयार हैं। अगर किसी को दिक्कत अधिक है तो वह अस्पताल में भर्ती हो सकता है।
विज्ञापन
12 से 14 वर्ष तक हुआ वैक्सीनेशन -- 17320
15 से 17 वर्ष तक हुआ वैक्सीनेशन -- 29507
18 से 44 वर्ष तक हुआ वैक्सीनेशन -- 330295
45 से 59 वर्ष तक हुआ वैक्सीनेशन -- 102610
60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का हुआ वैक्सीनेशन --72536
फ्रंट लाइन वर्कर -- 14790
हेल्थ वर्कर --8554
बूस्टर डोज अभी तक लगी -- 48151
575612 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। 48151 लोगों को बूस्टर डोज लग चुकी है।
वैक्सीनेशन से कोरोना का प्रभाव नहीं रहा
दोनो डोज लगवाने के कारण कोरोना का असर नहीं रहा। 10 दिन घर में आइसोलेट होने के बाद कोरोना एकदम ठीक हो गया है। अब मैं बूस्टर डोज जरूर लगवाऊंगा, जिससे कि दोबारा कोरोना का खतरा खत्म हो जाए। - आशा राम, चंडीमंदिर
लोगों को डोज लगवानी चाहिए
दोनों डोज लगवाने के बाद कोरोना होने का असर कम होता है। घर में आइसोलेशन से ठीक हो गया हूं। वैक्सीनेशन समय पर कराने का फायदा मिला है। मेरी लोगों से अपील है कि लोग वैक्सीनेशन करवाकर कोरोना के खतरे को कम करें। - शुभम, सेक्टर-12
इन वस्तुओं के सेवन से बढ़ा सकते हैं इम्युनिटी
पीएमओ सुवीर सक्सेना ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोग अपनी इम्युनिटी बढ़ा सकते हैं। इसके लिए लोगों को दही का सेवन करना चाहिए, जिससे कि उनका पाचन तंत्र ठीक हो सके। वहीं कच्चा लहसुन का सेवन भी लोग करके जिंक, सल्फर और विटामिन ए की कमी को पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा ओट्स का सेवन लोग करें। ग्रीन टी व ब्लैक टी दिन में एक से दो बार लें। इससे भी इम्युनिटी बढ़ती है। नीबू और आंवले का सेवन लोग करें। इससे विटामिन सी मिलता है जो अंदरूनी क्षमता बढ़ाता है। पूरी नींद के साथ लोग एक्सरसाइज करें। व्यायाम के साथ लोग प्राणायाम और योगासन भी करें। कोई भी दवाई व पेन किलर बिना डॉक्टर की सलाह के न खाएं।
कोरोना को हराने में रोग प्रतिरोधक क्षमता अहम है। पंचकूला के लोगों की इम्युनिटी बेहतर है। लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने के साथ अपनी इम्युनिटी बढ़ानी चाहिए जिससे कि कोरोना को हराया जा सकता है। - मुक्ता कुमार, सीएमओ, सेक्टर-6 सिविल अस्पताल
कोरोना के 30 नए मरीज सामने आए
पंचकूला। जिले में रविवार को कोरोना के 30 नए मामले सामने आए हैं। इसमें पंचकूला के 27 मरीज हैं जबकि तीन केस बाहरी जिलोें और प्रदेशों के हैं। जिले में अब तक 187 कोरोना के सक्रिय मरीज हैं। एक मरीज सरकारी अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि 186 मरीज अपने घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। कोरोना मरीज मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रविवार को 356 सैंपल एकत्र कर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इसकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। कोरोना से लड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही टीका लगवाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है।
डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. राजीव नरवाल ने बताया कि अब तक जिले में 44946 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 44344 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। 415 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 631489 लोगों के सैंपल जांचे हैं। सीएमओ मुक्ता कुमार ने लोगों से अपील कर कहा है कि कोरोना से बचाव के सभी जरूरी नियमों का लोग पालन करें। अगर किसी को खांसी, जुकाम हो तो लोग अस्पताल के कोविड वार्ड में जाकर अपना कोरोना टेस्ट करवा सकते हैं। इसके अलावा लोग अपने बचाव के लिए मास्क और सामाजिक दूरी का पालन करें। वैक्सीनेशन इंचार्ज मीनू सासन ने बताया कि 12 से 14 साल के 82.4 फीसदी बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं 15 से 17 साल के बच्चों का 88.3 फीसदी टीकाकरण किया गया है।