{"_id":"6a18a4478962c8e2ca0f4c66","slug":"incidents-of-forest-fires-have-increased-amidst-the-scorching-heat-panchkula-news-c-87-1-spkl1032-136933-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: भीषण गर्मी में जंगलों में बढ़ीं आग लगने की घटनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: भीषण गर्मी में जंगलों में बढ़ीं आग लगने की घटनाएं
विज्ञापन
आईटीआई और बिटना रोड क्षेत्र में कई जगह भड़की आग, प्रशासन ने जारी की अपील
संवाद न्यूज एजेंसी
पिंजौर। भीषण गर्मी के चलते शहर और आसपास के जंगलों, सूखी घास तथा झाड़ियों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते कई दिनों से अलग-अलग क्षेत्रों में आग लगने के मामले सामने आए हैं, जिससे प्रशासन और दमकल विभाग अलर्ट मोड पर हैं।
हाल ही में आईटीआई के समीप जंगल और झाड़ियों में आग लगी, वहीं बिटना रोड के पास पहाड़ी क्षेत्र में मौजूद पेड़-पौधों को भी आग ने चपेट में लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
प्रशासन की टीमें लगातार विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी बनाए हुए हैं। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जंगलों या सूखी घास के आसपास आग न जलाएं और आग लगने की किसी भी घटना की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें, ताकि समय रहते नुकसान को रोका जा सके।