फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In the webinar, the students learned the tricks to pass the Civil Services Examination

वेबिनार में विद्यार्थियों ने सीखे सिविल सेवा परीक्षा पास करने के गुर

Tue, 02 Feb 2021 01:32 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
In the webinar, the students learned the tricks to pass the Civil Services Examination
पंचकूला। सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पीजी कॉलेज केकरियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए एक वेबिनार का आयोजन किया गया। डॉक्टर अर्चना मिश्रा ने सेमिनार की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि कॉलेज काकरियर गाइडेंस और प्लेसमेंट सेल सिविल सेवा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षा केंद्र की स्थापना के लिए कार्यरत है।
विज्ञापन

कार्यक्रम को दो सत्रों में विभाजित किया गया। पहले सत्र में नमन शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा से विद्यार्थियों को परिचित करवाया। उन्होंने सिविल सेवाओं से संबंधित मिथकों और आशंकाओं के बारे में बात की। उन्होंने सिविल सेवाओं के लिए परीक्षा की तैयारी की रणनीतियों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने बताया कि परीक्षा में विषयों का चयन ध्यानपूर्वक और रुचि के आधार पर करना चाहिए। सुमित कुमार ने परीक्षा की अध्ययन-सामग्री और क्रैक करने के बारे में एक कैप्सूल की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

सुमित ने कहा कि सिविल सेवाओं से जुड़ी परीक्षाएं उत्तीर्ण करने के लिए नियमित रूप से समाचार पत्र पढ़ने के साथ साथ अच्छे मीडिया का चयन करना भी आवश्यक है। प्लेसमेंट सेल के सह समन्वयक प्रोफेसर नवीन कुमार ने बताया कि कॉलेज का प्लेसमेंट सेल विद्यार्थियों को रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए समर्पित है। उन्होंने आगे कहा कि सरकारी क्षेत्र में उपलब्ध सर्वोत्तम अवसरों के लिए छात्रों को उजागर करने के लिए इस आयोजन की श्रृंखला में यह पहला कदम है। ऑनलाइन वेबिनार में 100 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम को कॉलेज के आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल कैंपस बज पर लाइव स्ट्रीम किया गया। इस मौके पर करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed