फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In Punjab, 2661 investment proposals worth Rs 86819 crore have been cleared in four years.

पंजाब में चार साल में 86819 करोड़ के 2661 निवेश प्रस्तावों को हरी झंडी

Fri, 02 Jul 2021 10:51 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
In Punjab, 2661 investment proposals worth Rs 86819 crore have been cleared in four years.
चंडीगढ़। राज्य में निवेश के सुखद माहौल पर संतोष जताते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब, भारत के औद्योगिक मानचित्र पर अग्रणी राज्य और सबसे अधिक पसंदीदा वैश्विक निवेश गंतव्य बनने की राह पर है। मुख्यमंत्री ने निवेश अनुकूल माहौल का निर्माण करने और मई, 2021 तक 86819 करोड़ की लागत वाले 2661 निवेश प्रस्तावों में सुविधा देने की सराहना की। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि मार्च, 2017 में उनकी सरकार के सत्ता में आने के बाद से राज्य के औद्योगिक क्षेत्र में भारी वृद्धि हुई है। सरकार द्वारा उद्योग अनुकूल नई नीति लाई गई। कोविड संकट के कारण आर्थिकता की रफ्तार धीमी होने के बावजूद राज्य ने मई, 2021 में 2277 करोड़ रुपये की लागत वाले 267 निवेश प्रस्ताव प्राप्त किए।
विज्ञापन

राज्य में ये प्रोजेक्ट हुए स्थापित
एरोस्पेस, एमआरओ और डिफेंस में दो प्रोजेक्ट स्थापित किए गए हैं। फूड प्रोसेसिंग और बेवरेज में 386, एलोए स्टील और स्टील में 150, आटो और आटो कंपोनेंट्स में 82, साइकिल और साइकिल कंपोनेंट्स/पार्ट्स में 30, बायोटेक्नोलॉजी में सात, केमिकल और पेट्रो केमिकल में 36, ई-व्हीकल में दो, शिक्षा में 36, इलेक्ट्रानिक में 28, फुटवियर और असेसरीज में 18, हेल्थ केयर में 49, आईटी और आईटीईएस में 82, लेदर में दो, लाइफ साइंस में एक, लाइट इंजीनियरिंग और मशीन टूल में 18, लॉजिस्टिक में 29, मैन्यूफैक्चरिंग में 858, मीडिया और इंटरटेनमेंट में 11, मेडिकल उपकरणों में आठ, एनआरएसई पावर प्रोजेक्टों में 23, अन्य सेवाओं संबंधी प्रोजेक्टों में 49, फार्मास्युटिकल में 49, प्लास्टिक में 35, पावर में पांच, रियल एस्टेट, हाउसिंग और बुनियादी ढांचे में 215, रिटेल और ई-कॉमर्स में 11, हुनर विकास केंद्रों में 4, स्टार्टअप में 8, टेक्स्टाइल, तकनीकी टेक्स्टाइल, अपैरलस और मैकअप में 199 और पर्यटन और आतिथ्य के क्षेत्र में 128 प्रोजेक्ट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed