फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   In 30 months, the Baddi National Highway will become a four-lane, costing Rs 731.67 crore

30 महीने में बद्दी राष्ट्रीय राजमार्ग बनेगा फोरलेन, 731.67 करोड़ रुपये आएगी लागत

Mon, 31 May 2021 01:46 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 31 May 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
In 30 months, the Baddi National Highway will become a four-lane, costing Rs 731.67 crore
पिंजौर। पिंजौर, बद्दी राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन करने का काम अगस्त माह में शुरू हो सकता है। 36 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन हाईवे को 30 महीने में पूरा कर लिया जाएगा। इसमें करीब 731.67 करोड़ रुपये की लागत आएगी। आरटीआई के दिए जबाव में एनएचएआई के प्रोजेक्ट इंप्लीमेंटेशन यूनिट शिमला के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि टेंडर लगाने की कार्यवाही एनएचएआई मुख्यालय नई दिल्ली की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

शिवालिक विकास मंच के अध्यक्ष व राज्य सरकार में चेयरमैन रह चुके विजय बंसल एडवोकेट ने बताया कि उन्होंने निर्माण कार्य की मांग को लेकर मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों सहित जून 2020 को केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से ज्ञापन के माध्यम से इस मार्ग के शीघ्र निर्माण की मांग थी। बता देें कि साल 2014 में केंद्रीय परिवहन मंत्रालय की ओर से हिमाचल, हरियाणा के बॉर्डर एरिया पर बद्दी, नालागढ़ इंडस्ट्रियल एरिया के भारी ट्रैफिक से पंचकूला व सोलन समेत लाखों लोगों को हर समय जाम की समस्या से निजात दिलवाने के लिए 36 किलोमीटर लंबे इस फोरलेन मार्ग को मंजूर किया था।
विज्ञापन

2014 में मंजूर किया था फोरलेन प्रोजेक्ट
विजय बंसल ने बताया कि पिंजौर, हरियाणा से स्वारघाट, हिमाचल तक फोरलेन निर्माण के लिए मंत्रालय की ओर से 510 करोड़ का प्रोजेक्ट मंजूर किया गया था। इसमें सड़क को 45 मीटर चौड़ा किया जाना था। कुल 54.9 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जानी है। इसमें हिमाचल के अंतर्गत 28 हेक्टेयर तो हरियाणा के अंतर्गत 26 हेक्टेयर जमीन है। इस फोरलेन में 104 पुलिया, 16 लघु ब्रिज व 5 बड़े ब्रिज बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैकड़ों वाहन चालक करते हैं इसी रास्ते का प्रयोग
बंसल ने बताया कि बद्दी, नालागढ़ इंडस्ट्रियल एरिया में लगभग 2500 फैक्ट्रियां हैं। इस मार्ग पर प्रतिदिन 30-35 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। इसमें प्रमुखत: मल्टी एक्सल ट्रक और अन्य भारी वाहनों की संख्या ज्यादा होती है। इसके साथ ही फैक्ट्रीज, कंपनियों में आने वाले कर्मियों की गाड़ियां, बसें भी प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed