फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Illegal liquor racket busted: 76 boxes recovered from a pile of money

अवैध शराब के धंधे का भंडाफोड़ : तूड़ी के ढेर से 76 पेटियां बरामद

Sun, 08 Nov 2020 01:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
Illegal liquor racket busted: 76 boxes recovered from a pile of money
पिंजौर। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने शनिवार को पिंजौर-नालागढ़ रोड पर स्थित गांव कीरतपुर में छापा मारकर पशु-बाड़े में छिपाकर रखी अवैध शराब की 76 पेटियां बरामद की हैं। एसआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में पिंजौर थाना पुलिस, सीआईडी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कालका रोड पर स्थित ढाबे पर शराब का अवैध धंधा करने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने एसआई सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पिंजौर पुलिस और सीआईडी की टीम के साथ पिंजौर कालका रोड पर स्थित ढाबे पर कार्रवाई की। इस दौरान अवैध शराब का धंधा करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान केशर सिंह निवासी गांव किरतपुर, गुरभीम निवासी पिंजौर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी केशर सिंह निवासी गांव किरतपुर और उसका बड़ा भाई गुरभीम दोनों मिलकर ढाबे पर शराब बेचने का काम करते हैं। आरोपियों ने पिंजौर बद्दी रोड पर गिल फैमिली नाम से ढाबा खोला हुआ है। इस पर शराब भी बेचने का काम किया जाता है। शराब मिलने के कारण ट्रक ड्राइवर और अन्य आवाजाही करने वाले लोग ढाबे पर रुकते थे। आरोपी करीब नौ वर्षों से ढाबा चला रहे हैं। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को सूचना देने वाले के बताया कि ढाबे पर तुरंत रेड की जाए तो देशी और अंग्रेजी शराब काफी मात्रा में मिल सकती है। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर जब टीम ने जांच की तो 33 बोतल संतरा मार्का और 17 अध्धा मार्का संतरा और फ्रिज से 7 बोतल बीयर बरामद हुई। पुलिस ने बताया कि उन्हें यह भी सूचना मिली थी कि ढाबे पर अवैध शराब नहीं मिलने पर आरोपियों के पशु बाड़े से भारी मात्रा में शराब बरामद हो सकती है। जब टीम ने पशु बाड़े को चेक किया तो आरोपियों ने पशु बाड़े के भीतर तूड़ी में छिपाकर रखी 52 पेटी और 24 पेटी अध्धा देसी मार्का संतरा बरामद हुई। मौके पर मौजूद व्यक्ति केशर सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई बीते छह माह से ढाबे पर शराब बेच रहे हैं। केशर सिंह ने बताया कि उपरोक्त शराब सूरजपुर निवासी ठेकेदार से करीब पांच दिन पहले लेकर आए हैं। उस ठेकेदार के पिंजौर, अमरावती आदि जगह ठेके हैं। आरोपी ने बताया कि उपरोक्त शराब अपनी कार में लाकर उसने अपने भाई गुरभीम के साथ मिलकर तूड़ी में छिपाई हुई थी। जरूरत पड़ने पर शराब को ढाबे में ले जाकर करीब 160 रूपये बोतल के हिसाब से बेचा जा रहा है। पुलिस ने मौके से 657 बोतल, 576 हॉफ, सात बोतल बीयर बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,120बी के साथ साथ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed