फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If the contracting system is not stopped then the movement will

ठेकेदारी प्रथा न रोकी तो करेंगे आंदोलन

Thu, 17 Sep 2020 01:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
If the contracting system is not stopped then the movement will
पंचकूला। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की शहरी स्थानीय निकाय विभाग को चेतावनी दी है कि ठेका प्रथा, आउटसोर्सिंग में लगे क्लर्कों, कंप्यूटर ऑपरेटरों को नौकरी से निकाला तो संघ राज्यव्यापी आंदोलन करेगा। यह घोषणा बुधवार को सेक्टर-12 स्थित भगवान बाल्मीकि भवन में जिले के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की जिला स्तरीय कन्वेंशन को संबोधित करते हुए नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने की।
विज्ञापन

कन्वेंशन की अध्यक्षता नगर निगम यूनियन के चेयरमैन रोशनलाल ने की व मंच का संचालन भाग सिंह ने किया। कन्वेंशन में संघ के महासचिव मांगे राम तिगरा, उपमहासचिव सुनील चिंडालिया, अग्निशमन विभाग के राज्य प्रधान राजेंद्र सिनद विशेष तौर पर उपस्थित रहे। शास्त्री ने कहा कि हाल ही में क्लर्कों की सरकार ने भर्ती की है और शहरी स्थानीय निकाय विभाग को 540 नव चयनित क्लर्क भेजे गए। इनकी ज्वाइनिंग के चलते पालिका परिषद, निगमों में आउटसोर्सिंग, ठेका प्रथा में लगे क्लर्कों की छंटनी की शुरुआत पानीपत से की गई जिसके विरोध स्वरूप पानीपत निगम के कर्मचारी 2 दिन से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

कर्मी डयूटी पर न बुलाए तो होगी कन्वेंशन
संघ ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द सभी पालिकाओं, परिषदों व निगमों के कर्मचारियों पर सभी पत्र समान रूप से लागू नहीं किए गए व छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लिया गया तो 23 सितंबर को रोहतक में एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यकर्ता कन्वेंशन कर आंदोलन की घोषणा करेगा। कन्वेंशन में नगर निगम पंचकूला के प्रधान जोगिंदर कांगड़ा, सचिव विनोद कुमार सारसर, सचिव आनन्द, योगेश कुमार, सोमपाल, दीपक, माली विंग से विजय कुमार, चौकीदार मंजीत, ई रिक्शा विंग संदीप चंद, रणबीर, बिजली विंग से विनय कुमार फायर से मेहर सिंह, संदीप, सुरेन्द्र राठी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed