फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   If the accused of the attack are not caught in 24 hours, they will picket

24 घंटों में हमले के आरोपी न पकड़े तो देंगे धरना

Thu, 23 Jan 2020 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
If the accused of the attack are not caught in 24 hours, they will picket
पिंजौर। शहर की विश्वकर्मा कॉलोनी में मंगलवार को करीब आधा दर्जन युवकों द्वारा तलवार, डंडे, लोहे की रॉड से लैस होकर एक घर पर हमला करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। विश्वकर्मा कॉलोनी, सैनी मोहल्ला, चोना चौक कॉलोनीवासियों ने बुधवार को एसीपी कालका रमेश गुलिया से मिलकर आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के साथ साथ साजिशन हमला कर जान से मारने की कोशिश जैसी सख्त धाराएं लगाने की मांग की। इसके अलावा लोगों ने सभी आरोपियों को तुंरत गिरफ्तार करने की मांग करते चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई न हुई तो कॉलोनीवासी बस स्टैंड के समीप धरने पर बैठ जाएंगे और गृहमंत्री अनिल विज से न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन

विनोद वाल्मीकि ने कहा संगीन जुर्म के लिए पुलिस ने हल्की जमानती धाराएं लगाई हैं जिससे पीड़ित परिवार डरा सहमा हुआ है उन्हें खतरा है जमानत पर छूटने के बाद आरोपी उन पर दोबारा हमला कर सकते हैं। इस अवसर पर विनोद वाल्मीकि, विजय वाल्मीकि, उषा रानी, सुरिन्द्रा, सीमा, बिमला, बलबीरो, गोल्डी वाल्मीकि, संजीव कुमार, संजय, करनैल सिंह, हनी, चन्नी लाल, सुंदर लाल, शिवम हरमेश, मोहित, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed