{"_id":"6126ab108ebc3e79c749eb2b","slug":"if-surajpur-sukhomajri-bypass-is-built-soon-the-problem-of-shopkeepers-will-be-solved-pkl-office-news-pkl4246098130","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूरजपुर-सुक्खोमाजरी बाईपास जल्द बने तो हल होगी दुकानदारों की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूरजपुर-सुक्खोमाजरी बाईपास जल्द बने तो हल होगी दुकानदारों की समस्या
विज्ञापन
पिंजौर। एक ओर जहां पिंजौर शहर के बाजारों में ग्राहक की जरूरत का हर सामन मिलता है वहीं, दूसरी ओर शहर में भारी वाहनों की वजह से ट्रैफिक समस्या और सार्वजनिक पार्किंग का न होना दुकानदारों पर भारी पड़ रहा है।
दुकानदारों का कहना है कि सूरजपुर-सुक्खोमाजरी बाईपास जल्द बने तो दुकानदारों की समस्या हल हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर अधिकारियों का दावा है कि निर्माण कार्य तकरीबन 80 से 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसे करीब 5 महीने में वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार कर दिया जाएगा।
वहीं, बाजार में ग्राहक की जरूरत का हर सामान उपलब्ध होने के बावजूद भारी वाहनों और लगातार चल रहे ट्रैफिक से ग्राहक बाजार में कम से कम आने से कोशिश करता है। मुख्य बाजार पिंजौर के अधिकतर दुकानदारों का कहना है कि शहर में भारी वाहनों की आवाजाही के लिए सूरजपुर सुक्खोमाजरी बाईपास का जल्द निर्माण और सार्वजनिक पार्किंग उपलब्ध करवाना ही दुकानदारों की समस्या का समाधान है। ऐसा होने से मंदी की मार झेेल रहे दुकानदारों को काफी हद तक संभलने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
एचएमटी कंपनी को दोबारा शुरू किया जाए
जब से एचएमटी कंपनी बंद हुई है तब से बाजार में मंदी छाई हुई है। इसके अलावा मुख्य बाजार में भारी वाहनों का ट्रैफिक और पार्किंग का न होना बहुत बड़ी समस्या है। समस्या के हल के लिए सूरजपुर-सुक्खोमाजरी बाईपास का जल्द निर्माण और पिंजौर गार्डन में बाजार की ओर की पार्किंग खुलनी चाहिए। अभी फिलहाल मुख्य बाजार की ओर से गार्डन के प्रवेश गेट पर ताला लटका हुआ है और यहां खुली पार्किंग भी है जहां सैकड़ों वाहन खड़े किए जा सकते हैं। वहीं, अगर एचएमटी कंपनी को दोबारा शुरू कर दिया जाए या यहां अन्य उद्योग लगा दिया जाए तो ग्राहकों की संख्या भी बढ़ेगी।
भूपिंद्र बंसल, प्रधान, व्यापार मंडल मुख्य बाजार, पिंजौर
बावड़ी का सौंदर्यीकरण नहीं हुआ
मुख्य बाजार में न तो सार्वजनिक शौचालय है और न ही पार्किंग की सुविधा। इसके अलावा रोड पर अनगिनत छोटे-बड़े गड्ढे हैं। इससे ग्राहक बाजार में आने से कतराते हैं। धारा मंडल के सामने बावड़ी के सौंदर्यीकरण के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर दिए परंतु बावड़ी का सौंदर्यीकरण अभी तक नहीं हुआ। बावड़ी के स्थान पर मल्टी स्टोरी पार्किंग बनाई जा सकती है। ट्रैफिक समस्या के हल के लिए सूरजपुर-सुक्खोमाजरी बाईपास जल्द शुरू होना चाहिए।
-चंदर कक्कड़, दुकानदार
भारी वाहनों की वजह से लगता है जाम
ऑटो, कैब और भारी वाहनों की वजह से शहर में अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकानों के आगे ग्राहक को अपनी गाड़ी पार्क करने तक की जगह तक नहीं मिलती तो ग्राहक दुकान पर क्यों आएगा। बाजार की ओर बने गेट पर ताला लगा हुआ है उसको खुलवाना चाहिए ताकि मार्केट के दुकानदार और ग्राहक अपने वाहन गार्डन की पार्किंग में खड़े कर सकें। अगर प्रशासन ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को हल कर पाया तो बाजार में ग्राहकों की संख्या जरूर बढ़ेगी।
-सुखजीत सिंह, दुकानदार
ट्रैफिक की वजह से सड़क पार करना होता है मुश्किल
मुख्य समस्या बाजार में ट्रैफिक की है। कई बार तो रोड पर इतना ट्रैफिक होता है कि सड़क पार करना भी मुश्किल हो जाता है। बुजुर्ग, महिलाएं ट्रैफिक की वजह से बाजार में खरीदारी करने से डरते हैं। इसके अलावा छोटी बड़ी और भी समस्याएं है, जिसका अक्सर दुकानदारों और ग्राहकों को सामना करना पड़ता है। इस समस्या का हल केवल सूरजपुर-सुक्खोमाजरी बाईपास निर्माण और पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने से ही हो सकता है।
मोहिंद्र कक्कड़, प्रधान, केमिस्ट एसोसिएशन, पिंजौर
कोट्स..
सूरजपुर सुक्खोमाजरी बाईपास का निर्माण कार्य तकरीबन 80 से 85 प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसे करीब 5 महीने में वाहनों की आवाजाही के लिए तैयार कर दिया जाएगा।
संजीव तंवर, जेई, एनएचएआई