फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   IAS Rani Nagar living in Gurjar Bhavan if government house is not found

सरकारी मकान न मिलने पर गुर्जर भवन में रह रहीं आईएएस रानी नागर

Sat, 06 Feb 2021 01:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
IAS Rani Nagar living in Gurjar Bhavan if government house is not found
चंडीगढ़। हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी रानी नागर को दोबारा कार्यभार ग्रहण करने के बाद से अब तक सरकारी निवास नहीं मिला है। वह चंडीगढ़ के सेक्टर-28 डी स्थित गुर्जर भवन में रह रही हैं। उन्होंने अपनी इस पीड़ा को सोशल मीडिया पर बयां किया है।
विज्ञापन

रानी ने अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट में लिखा है कि यह प्रश्न पिछले काफी समय से मेरे बुजुर्ग व बंधु पूछ रहे हैं कि मैं वर्तमान में कहां पर हूं और क्या कर रही हूं। इसलिए बताना चाहती हूं कि 11 नवंबर 2020 से हरियाणा सरकार में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वर्तमान में अतिरिक्त सचिव, हरियाणा सरकार नागरिक संसाधन सूचना विभाग के पद पर हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में कार्यरत हूं। अभी सरकारी आवास उपलब्ध नहीं होने के कारण गुर्जर समाज के गुर्जर भवन सेक्टर-28 डी चंडीगढ़ में निवास कर रही हूं। उन्होंने लिखा है कि ईश्वर एवं अपने समाज की आजीवन आभारी रहूंगी।
विज्ञापन

याद रहे कि रानी नागर ने विवादों के चलते बीते वर्ष आईएएस के पद से त्यागपत्र दे दिया था। जिसे राज्य व केंद्र सरकार ने स्वीकार नहीं किया। उन्हें दोबारा हरियाणा कैडर में ही ज्वाइन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed