फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   huda, haryana urban development authority send notice to people at panchkula, haryana, chandigarh

हुडा ने ढाई सौ लोगों को नोटिस भेज दी चेतावनी

Wed, 31 Aug 2016 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला
अमर उजाला ब्यूरो, पंचकूला Updated Wed, 31 Aug 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
huda, haryana urban development authority send notice to people at panchkula, haryana, chandigarh
huda notice to residents - फोटो : amar ujala
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने मिसयूज और अतिक्रमण के लिए पंचकूला में करीब ढाई सौ लोगों को नोटिस जारी किया है। यह नोटिस हुडा के इस्टेट कार्यालय द्वारा भेजे गए हैं। हुडा ने अतिक्रमण हटाने और मिसयूज के साथ ही बिना अनुमति के मोबाइल टावर लगाने को लेकर नोटिस भेजे किए हैं। हुडा ने मिसयूज और अतिक्रमण को हटाने के लिए एक माह का समय दिया है। एक माह में अतिक्रमण नहीं हटा तो हुडा न सिर्फ अतिक्रमण हटाएगा बल्कि भारी भरकम पेनल्टी भी लगाएगा।
विज्ञापन


इसके साथ पंचकूला में हुडा के इस्टेट कार्यालय ने उन साइट का सर्वे करवाया है, जहां पर अतिक्रमण है। हुडा अधिकारी अब इन साइट से अतिक्रमण हटाने में जुट गए हैं। पंचकूला में हुडा के काफी प्लाट खाली हैं। इसमें से कई प्लाट ऐसे हैं जिसमें बस्तियां बना दी गई हैं और कई ऐसे हैं जिन पर अवैध निर्माण है। हुडा द्वारा रिहायशी इलाकों में अतिक्रमण करने वालों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि वह जल्द खुद अतिक्रमण हटाएं। यदि ऐसा नहीं हुआ तो टीम हटाएगी। हुडा के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को सेक्टर-8, 9 और 10 में नोटिस भेजे गए हैं। यह नोटिस भी मिसयूज और रेजीडेंशियल इलाकों में मोबाइल टावर लगाने को लेकर हैं। 
विज्ञापन


कई स्थानों पर हटाया अतिक्रमण
हुडा का अतिक्रमण विरोधी दस्ता कई जगह से अतिक्रमण हटा चुका है। पिछले सप्ताह हुडा की टीम ने सकेतड़ी स्थित मानव कालोनी की कई अवैध झुग्गियों को हटाया था और कई स्थानों से रेहड़ी और फड़ी को भी हटवा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम को अभियान चलाएगा हुडा
अब हुडा के इस्टेट कार्यालय की टीम शाम के समय अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाएगी। इसका उद्देश्य मार्केट्स में होने वाले अतिक्रमण को खत्म करना है। गौरतलब है कि सेक्टर-7, सेक्टर-9, सेक्टर-10 और सेक्टर-11 की मार्केट में काफी अतिक्रमण होता है। 

पंचकूला को अतिक्रमण फ्री सिटी बनाने के लिए हम प्रयासरत हैं। इसी मुहिम के अंतर्गत हम पहले लोगों को अतिक्रमण खुद हटाने का समय दे रहे हैं। यदि लोगों ने अतिक्रमण खुद नहीं हटाया तो टीम उसको न सिर्फ हटाएगी बल्कि पेनल्टी भी लगाएगी। 
मनीष लोहान, इस्टेट अधिकारी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed