Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HSVP removed encroachment

एचएसवीपी ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान

Tue, 09 Feb 2021 01:53 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Feb 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
HSVP removed encroachment
एचएसवीपी की टीम फुटपाथ किनारे लगने वाली फड़ी को कब्जे में लेती हुई। - फोटो : PKL OFFICE
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सोमवार को सड़क किनारे फुटपाथ पर अवैध रूप से कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। दस्ते में शामिल अधिकारियों और कर्मचारी ने अभियान के तहत सेक्टर-20 में छह रेहड़ियों को जब्त कर लिया, जबकि सेक्टर-12-ए में 3 रेहड़ी-फड़ी वालों का सामान जब्त करने के साथ चालान भी किया।
विज्ञापन

इसके अलावा सेक्टर-15 में भी कार्रवाई कर कई फड़ी वालों के सामान को उठा लिया। एचएसवीपी के अधिकारी टीम के साथ जैसे ही सेक्टरों में कार्रवाई के लिए पहुंचे बहुत से रेहड़ी-फड़ी वाले भाग निकले। जबकि कुछ लोग विभागीय अधिकारियों के हत्थे चढ़ गए। सुपरवाइजर मान सिंह ने बताया कि रेहड़ी फड़ी के चलते सेक्टर-20 में स्थानीय लोगों को जाम का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

क्योंकि फुटपाथ पर रेहड़ी फड़ी लगती है और लोग वाहन को सड़क के किनारे ही खड़ा करके खरीदारी करते हैं, जिससे रोजाना लंबा जमा लगता है। विभाग के संपदा अधिकारी अनिल दून को अतिक्रमण को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिनके आदेश पर अभियान चलाकर शहर को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है।

एचएसवीपी की टीम सेक्टर-20 में रेहड़ी को कब्जे में लेती हुई।

एचएसवीपी की टीम सेक्टर-20 में रेहड़ी को कब्जे में लेती हुई।- फोटो : PKL OFFICE

एचएसवीपी की टीम सेक्टर-20 में कार्रवाई करती हुई।

एचएसवीपी की टीम सेक्टर-20 में कार्रवाई करती हुई। - फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed