फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HSSC again in headlines, Jitendra got 50 police recruitment admit cards

एचएसएससी फिर सुर्खियों में, सरगना के पास मिले ५० एडमिट कार्ड

Fri, 29 Oct 2021 01:42 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
HSSC again in headlines, Jitendra got 50 police recruitment admit cards
चंडीगढ़। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। प्रदेश व दिल्ली में नौकरी दिलाने का गिरोह चला रहे नारायणगढ़ निवासी जितेंद्र के पास से पुलिस भर्ती के 50 एडमिट कार्ड मिले हैं। ये कार्ड आयोग के नाम पर बने हैं। स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि आरोपी के रिकार्ड में हरियाणा पुलिस की फेक ईमेल आईडी भी मिली है, जिसका वह नियुक्ति पत्र भेजने के लिए इस्तेमाल करता रहा है। उसके फोन में आयोग के अनेक कर्मचारियों के नंबर मौजूद हैं। पुलिस अब पूरे रिकार्ड के आधार पर इन कर्मियों के साथ जितेंद्र के कनेक्शन को खंगालेगी।
विज्ञापन

जितेंद्र ने नौकरी दिलाने के नाम पर 13 लोगों को अब तक ठगा है। उसके बैंक खाते के जरिये एक व्यक्ति के साथ 27 लाख रुपये का भी लेनदेन किया है। कुछ छह लोगों को फर्जी साक्षात्कार पत्र जारी किए। स्पीकर ने कहा कि गिरोह में शामिल किसी को बख्शा नहीं जाएगा। जितेंद्र ने हरियाणा पुलिस की कांस्टेबल भर्ती में हिसार ज्वाइनिंग का एक नियुक्ति पत्र भी 21 अगस्त 2021 को जारी किया है। उसकी भी जांच कराई जाएगी। पुलिस को जितेंद्र के पास मिला पूरा रिकार्ड सौंप दिया है। दिल्ली पुलिस का भर्ती पत्र भी उसने जारी किया है। मोबाइल में उसकी कॉपी मौजूद है। उन्होंने बताया कि छह फर्जी साक्षात्कार पत्र देने के बदले पैसे लेने के दस्तावेज मिले हैं। कुछ अन्य लेनदेन का भी खुलासा हुआ है। सारी जानकारी चंडीगढ़ पुलिस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

नीरज को जारी कर दिया था किसी ओर का रोल नंबर
पिंजौर निवासी नीरज को जो रोल नंबर जितेंद्र ने जारी किया, वह विधानसभा ने किसी और अभ्यर्थी को दिया था। जिससे फर्जीवाड़े का संदेह और गहरा गया। ऐसी भर्तियों के लिए भी उसने साक्षात्कार पत्र व रोल नंबर जारी कर दिए, जिनके लिए युवाओं ने आवेदन ही नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed