फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   HPV vaccination campaign slows, with only 140 adolescent girls vaccinated in a month

Panchkula News: एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार सुस्त, एक माह में सिर्फ 140 किशोरियों को टीका

Fri, 27 Mar 2026 02:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
HPV vaccination campaign slows, with only 140 adolescent girls vaccinated in a month
सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लक्ष्य पर असर, जागरूकता की कमी बनी बड़ी बाधा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाया जा रहा एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान अपेक्षित गति नहीं पकड़ पा रहा है। एक माह बीतने के बावजूद केवल 140 किशोरियों को ही टीका लग पाया है, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
जानकारी के अनुसार, यह विशेष अभियान तीन महीने तक चलेगा। पहले चरण में करीब 7 हजार किशोरियों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए सिविल अस्पताल, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और अर्बन हेल्थ सेंटरों पर वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, ताकि अधिक से अधिक किशोरियों तक यह सुरक्षा कवच पहुंच सके।
विज्ञापन

अभियान की धीमी प्रगति को लेकर स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जागरूकता की कमी और भ्रांतियां सबसे बड़ी बाधा हैं। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश कांसल के अनुसार, कई अभिभावक अभी भी अपनी बेटियों को वैक्सीन लगवाने को लेकर संकोच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक किशोरियों को इस गंभीर बीमारी से बचाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed