फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   How Guruji is teaching in school, formed school education reform teams to check

स्कूलों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्कूल शिक्षा सुधार टीमों का गठन

Wed, 04 Nov 2020 11:57 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
How Guruji is teaching in school, formed school education reform teams to check
चंडीगढ़। पंजाब के सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए शिक्षा विभाग लगातार अहम फैसले ले रहा है। इसी के तहत अब स्कूलों में गुरुजी कैसे पढ़ा रहे और अन्य गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विभाग ने स्कूल शिक्षा सुधार टीमों का गठन किया है। टीमों के जरिये विभाग के हाल ही में शुरू किए गए शिक्षा सुधार मिशनों पर भी नजर रखी जाएगी। पंजाब में शिक्षा विभाग लगातार नए-नए प्रयोग कर रहा है। इन प्रयोगों के बाद अब उन के क्रियान्वयन को लेकर शिक्षा विभाग ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। सरकारी स्कूलों में तैनात गुरुजी पठन-पाठन का ज्ञान कैसे विद्यार्थियों तक पहुंचा रहे हैं, इसके लिए विभाग ने स्कूल शिक्षा सुधार टीमों का गठन किया है। इन टीमों का जिला शिक्षा अधिकारी को प्रमुख बनाया गया है। गुरुजी के साथ ही टीमों के द्वारा पंजाब अचीवमेंट सर्वे, स्मार्ट स्कूल प्रोजेक्ट, इंग्लिश बूस्टर क्लब, वेलकम लाइफ, बड्डी ग्रुप मिशन शत प्रतिशत और दाखिला मुहिम जैसे अभियानों के क्रियान्वयन को लेकर भी कार्य करेंगी। प्रवक्ता ने जानकारी दी कि यह टीमें अपने जिले के स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में तब्दील करने के लिए स्कूल मुखियों, अध्यापकों और दूसरों को प्रेरित करेंगी। इसके साथ ही यह कोविड-19 के संबंध में सरकार की तरफ से जारी हिदायतों की पालन करने के लिए स्कूल मुखियों का मार्गदर्शन भी करेंगी।
विज्ञापन

------------
पंजाब में सरकारी स्कूलों में शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए कई मिशन शुरू किए गए हैं। अब उन मिशनों के धरातल पर क्रियान्वयन के प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रयास भी उनमें से एक है।
विज्ञापन

विजय इंदर सिंह सिंगला, शिक्षा मंत्री, पंजाब
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed