{"_id":"5d34d19f8ebc3e6ca2660318","slug":"hotel-manegment-students-injured-in-road-accident-panchkula-news-pkl3450541160","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट से होटल मैनेजमेंट की छात्रा जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट से होटल मैनेजमेंट की छात्रा जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 वेब सिनेमा के पास ट्रक की चपेट मे आने से ऑटो सवार 2 होटल मैनेजमेंट की छात्राएं जख्मी हो गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों जीएमसीएच-32 पहुंचाया। इस हादसे में घायल दोनों छात्राओं में से एक के पैर और कमर में चोटें आई है जबकि दूसरी की आंखों में चोट आई है। पुलिस ने घायल छात्रा अदिति के बयानों के आधार पर ट्रक चालक मोहाली निवासी तुलसी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, मोहाली निवासी अदिति और शिवानी दोनों पंचकूला स्थित रेड बिशप में होटल मैनेजमेंट में इंटर्नशिप कर रही हैं। बीते शुक्रवार सुबह करीब 7 बजें दोनों रेड बिशप से ऑटो में सवार होकर मोहाली की तरफ जा रही थीं। ऑटो इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित वेब सिनेमा के पास पहुंचा तो एक ट्रक अचानक मोड़ दिया। इसके चलते उनका ऑटो ट्रक की चपेट में आ गया। इस हादसे में ऑटो में सवार अदिति और शिवानी दोनों ही घायल हो गईं। राहगीर ने मामले की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को घायल हालत में अस्पताल पहुंचाकर मामला दर्ज किया।