फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hot air balloon safari started in Pinjore, CM inaugurated it by flying from Majra Mahtab

Panchkula News: पिंजौर में हॉट एयर बैलून सफारी शुरू, माजरा महताब से उड़ान भरकर सीएम ने किया शुभारंभ

Thu, 09 Nov 2023 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 01:46 AM IST
विज्ञापन
Hot air balloon safari started in Pinjore, CM inaugurated it by flying from Majra Mahtab
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। जिले में वीरवार को हॉट एयर बैलून सफारी की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सबसे पहले सवारी करके इसका शुभारंभ किया। उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और स्कूल शिक्षा, विरासत एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल भी मौजूद रहे। कालका के माजरा महताब से उड़ान भरकर तीनों नेताओं ने सफर का आनंद लिया। एक घंटे बाद बैलून ने पिंजौर के एरोड्रम से करीब 100 मीटर की दूरी पर लैंडिंग की। इस मौके पर भारी संख्या में स्थानीय और आसपास के लोग उमड़े हुए थे।
पर्यटन स्थल के तौर पर वीरवार को पंचकूला एक कदम और आगे बढ़ गया। मोरनी में चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बाद अब पिंजौर और कालका में हॉट एयर बैलून की सुविधा शुरू की गई है। इस सुविधा को अब पर्यटकों के लिए खोल दिया गया है। काफी समय से इस पर काम चल रहा था। मुख्यमंत्री ने पहली सफारी के बारे में बताया कि उनका अनुभव बेहद अच्छा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से भी यह काफी सुरक्षित है। हॉट एयर बैलून संचालित करने वाली कंपनी ने सुरक्षा सर्टिफिकेट प्राप्त किए हैं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में हॉट एयर बैलून सफारी की शुरुआत होने से न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। इस अवसर पर एडीजीपी सीआईडी आलोक मित्तल, पंचकूला के उपायुक्त सुशील सारवान, डीसीपी सुमेर प्रताप सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त वर्षा खंगवाल, एसडीएम कालका रुचि सिंह बेदी, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश देवीनगर, पूर्व विधायिका लतिका शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन



13 हजार रुपये में उठा सकेंगे आनंद
हॉट एयर बैलून सफारी का आनंद उठाने के लिए 13 हजार रुपये प्रति सवारी प्रति राइड का खर्चा आएगा। इसमें सवारी वही लोग कर पाएंगे जो स्वास्थ्य संबंधी मापदंडों को पूरा करेंगे। राज्य सरकार कंपनी को दो साल के लिए वीजीएफ के तौर पर 72 लाख रुपये देगी। प्रदेश में पंचकूला पर्यटन का हब बनता जा रहा है। प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन मोरनी भी पंचकूला में ही स्थित है। वहां टिक्करताल क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग, वाटर स्पोर्ट्स एक्टिविटी, जेट स्कूटर, पैरा और ट्रैकिंग जैसे एडवेंचर की शुरुआत की गई है। इसके अलावा, ट्रैक, माउंटेन बाइकिंग ट्रैक और कई अन्य गतिविधियों की भी पहचान की गई है। साथ ही मोरनी हिल्स में इको-टूरिज्म को बढ़ाने के लिए वन विभाग को भी जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन की दृष्टि से किया जा रहा विकसित
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिवालिक पर्वत क्षेत्र के साथ-साथ अरावली क्षेत्र को भी पर्यटन के रूप विकसित कर रही है। विश्व के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए भी व्यापक स्तर पर रोडमैप तैयार किया जा रहे हैं। इसी कड़ी में राज्य सरकार द्वारा अरावली पर्वत श्रृंखला में पड़ने वाले गुरुग्राम और नूंह जिलों की 10,000 एकड़ भूमि पर दुनिया का सबसे बड़ा जंगल सफारी पार्क विकसित किया जा रहा है। इससे अरावली पर्वत श्रृंखला को संरक्षित करने में मदद मिलेगी, वहीं दूसरी तरफ गुरुग्राम और नूंह क्षेत्रों में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


राखीगढ़ी की तर्ज पर अग्रोहा किया जाएगा विकसित
सीएम ने कहा कि ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हिसार की राखीगढ़ी में भी म्यूजियम बनाया जा रहा है। अब राखीगढ़ी की तर्ज पर अग्रोहा में भी खुदाई की अनुमति मिल चुकी है। इससे इस क्षेत्र में पुरातात्विक विरासत को पहचान मिलेगी। इसके अलावा, ढोसी के पहाड़ को भी तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां पर रोप-वे की शुरुआत की गई है। यहां पर चवन ऋषि जैसे महान तपस्वी हुए हैं। इसकी अपनी आध्यात्मिक पहचान भी है। इसके अलावा, यहां एयरो स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए भी पैराग्लाइडिंग की संभावनाओं का अध्ययन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed