फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hockey Victoria team of Australia visits Jalandhar: Important discussion held on starting international hockey league in Punjab

ऑस्ट्रेलिया की हॉकी विक्टोरिया टीम का जालंधर दौरा: पंजाब में अंतरराष्ट्रीय हॉकी लीग शुरू करने पर हुई अहम चर्चा

Sun, 31 Aug 2025 09:14 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला Updated Sun, 31 Aug 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
Hockey Victoria team of Australia visits Jalandhar: Important discussion held on starting international hockey league in Punjab
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। ऑस्ट्रेलिया की प्रतिष्ठित हॉकी विक्टोरिया टीम के प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को एनआरआई सभा पंजाब कार्यालय जालंधर का दौरा किया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल का स्वागत हॉकी इंडिया के उपाध्यक्ष और हॉकी पंजाब के प्रधान नितिन कोहली, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर और एनआरआई सभा की प्रधान परविंदर कौर बंगा ने फूलों का गुलदस्ता भेंट कर किया।

प्रतिनिधि मंडल में सीईओ हॉकी विक्टोरिया एंड्रयू जॉन स्किलर्न, प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रैड वेंडरवर्ट, सामुदायिक संपर्क प्रमुख अवतार सिंह और अन्य शामिल हुए। बैठक के दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त हॉकी लीग शुरू करने पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस प्रस्तावित लीग का उद्देश्य हॉकी को युवाओं में लोकप्रिय बनाना है ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का अनुभव बढ़े, वहीं पंजाब और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल सहयोग मजबूत हो। जूनियर खिलाड़ियों को ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अवसर देना शामिल हैं। इस दौरान नितिन कोहली ने कहा कि पंजाब हमेशा से हॉकी चैंपियनों की धरती रहा है। अब ऑस्ट्रेलिया जैसे देश के साथ सहयोग से युवाओं को वैश्विक स्तर पर खेलने और सीखने का मौका मिलेगा। हमें पूरा विश्वास है कि पंजाब एक बार फिर भारतीय हॉकी की रीढ़ बनकर उभरेगा। हॉकी विक्टोरिया की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने परविंदर कौर बंगा और हॉकी पंजाब एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया और इस साझेदारी को खिलाड़ियों के लिए नए आयाम खोलने वाला करार दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed