{"_id":"610420eb8ebc3e584b26e627","slug":"hiteshwar-of-panchkula-tops-all-india-in-humanities-in-cbse-12th-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"CBSE 12th result: पंचकूला के हितेश्वर ने मानविकी में किया ऑल इंडिया टॉप, प्रधानमंत्री मोदी का किया शुक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CBSE 12th result: पंचकूला के हितेश्वर ने मानविकी में किया ऑल इंडिया टॉप, प्रधानमंत्री मोदी का किया शुक्रिया
Fri, 30 Jul 2021 09:40 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 30 Jul 2021 09:40 PM IST
सार
हितेश्वर दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला लेंगे और राजनीति विज्ञान की पढ़ाई के साथ-साथ यूपीएससी की तैयारी भी अभी से शुरू करेंगे, ताकि वह आगे जाकर देश की सेवा कर सकें। हितेश्वर ने कहा कि जो छात्र अब आने वाले दिनों में 12वीं का एग्जाम देंगे, वह यह ध्यान रखें कि ऑफलाइन हो या ऑनलाइन हर टेस्ट के लिए पूरी मेहनत कर तैयारी करें और बोर्ड परीक्षा की तरह ही उसमें अपनी पूरी एकाग्रता के साथ विषय को समझें और उसका दोहराव करें। ऐसा करने पर टॉपर बनने से कोई नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ टॉपर हितेश्वर शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा में पंचकूला के भवन विद्यालय के छात्र हितेश्वर शर्मा ने ऑल इंडिया टॉप किया है। टॉप करने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया है। मानविकी में हितेश्वर शर्मा के 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 12वीं कक्षा में टॉप करने वाले पंचकूला के हितेश्वर शर्मा के पिता आशुतोष राजन हरियाणा में एक्साइज कलेक्टर हैं, मां मीनाक्षी शर्मा गृहिणी हैं।
विज्ञापन
टॉप करने के बाद हितेश्वर ने माता मनसा देवी मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया। हितेश्वर के सामाजिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र और शारीरिक शिक्षा में 100-100 अंक हासिल किए हैं जबकि अंग्रेजी में 99 अंक हासिल किए हैं। हितेश्वर शर्मा ने चार जून को प्रधानमंत्री से कहा था कि जो निरंतर मेहनत करेगा टॉप वहीं करेगा।
विज्ञापन
हितेश्वर शर्मा अपने पिता आशुतोष राजन को अपना रोल मॉडल मानते हैं। वे आईएएस ऑफिसर बनना चाहते हैं। हितेश्वर कहते हैं कि दो माह की पढ़ाई के बाद कोई टॉपर नहीं बन सकता इसके लिए निरंतर प्रयास करने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
हितेश्वर पंचकूला के सेक्टर-15 स्थित भवन विद्यालय के छात्र हैं। इन्होंने 10वीं कक्षा में 99.6 फीसदी अंकों के साथ देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया था। चार जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सभी टॉपर्स से बातचीत की थी। इस दौरान पीएम ने हितेश्वर से पूछा था कि वह 10वीं में टॉप कर चुके हैं लेकिन आगे की उनकी क्या तैयारी है। इस पर हितेश्वर ने प्रधानमंत्री को कहा था कि सिर्फ परीक्षा होने का तरीका बदला है जोकि ऑफलाइन से ऑनलाइन होगा। तैयारी पहले जैसी ही है।
हितेश्वर हरियाणा की ओर से वर्ष 2017, 2018 और 2020 में राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-17 क्रिकेट खेल चुके हैं। वह पंचकूला अंडर-17 टीम के कप्तान भी रह चुके हैं। आगे भी वह क्रिकेट में अपना करियर जारी रखेंगे।