{"_id":"58a4aa134f1c1bd157d841b3","slug":"high-profile-apna-ghar-case-cbi-special-court-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपना घर मामला: मुख्य आरोपी ने नियमित जमानत याचिका दाखिल की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपना घर मामला: मुख्य आरोपी ने नियमित जमानत याचिका दाखिल की
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 16 Feb 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक के बहुचर्चित अपना घर मामले में बुधवार को पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में मुख्य आरोपी जसवंती देवी ने नियमित जमानत याचिका दाखिल की। इस पर सीबीआई अगली सुनवाई पर जवाब दाखिल करेगी। वहीं सुनवाई के दौरा पंचकूला की चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट निधि बंसल एवं सीजेएम राहुल बिश्नोई ने बयान दर्ज करवाए।
उन्होंने बताया कि उन्होंने 7-8 पीड़ितों के बयान इस मामले में दर्ज किए थे, जिन्होंने बिना दबाव के अपने बयान दर्ज करवाए थे। बचाव पक्ष ने पूछा कि आपको रोहतक कौन लेकर गया था, तो सीबीआई ने कहा कि मजिस्ट्रेट को बयान के लिए पुलिस लेकर जाती है। मजिस्ट्रेट के सामने जो बयान होते हैं, वह ठीक होते हैं।
बता दें कि 9 मई 2012 की रात को रोहतक के अपना घर अनाथालय में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम ने छापा मारा था। यह कार्रवाई यहां से लापता हुई तीन लड़कियों के दिल्ली में पकड़े जाने पर हुई थी। छापे के बाद अपना घर की संचालिका जसवंती व अन्य के खिलाफ, देह व्यापार, शोषण, मारपीट व मानव तस्करी आदि धारा के तहत मामला दर्ज किया गया था। हरियाणा पुलिस की शुरुआती जांच के बाद जांच सीबीआई को सौंपी दी गई थी।