{"_id":"6ac55d6ce00fb6c5e50f1f30","slug":"high-mast-lights-turn-into-showpieces-awaiting-connection-panchkula-news-c-16-pkl1079-1142543-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: हाईमास्ट लाइटें बनीं शोपीस, कनेक्शन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: हाईमास्ट लाइटें बनीं शोपीस, कनेक्शन का इंतजार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मनीमाजरा। करीब 20 एकड़ में फैले शिवालिक गार्डन में अंधेरा दूर करने के लिए लगाई गईं सात हाईमास्ट लाइटें अभी तक रोशन नहीं हो पाई हैं। इनमें तीन 16 मीटर और चार 12 मीटर ऊंची लाइटें शामिल हैं। कनेक्शन और वायरिंग का काम पूरा नहीं होने से शाम होते ही गार्डन के कई हिस्सों में अंधेरा छा जाता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गार्डन में पहले से तीन हाईमास्ट लाइटें चल रही हैं, लेकिन कई कॉर्नर, प्रवेश द्वार और अन्य हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं है। मौसम में बदलाव के कारण शाम करीब छह बजे ही अंधेरा होने लगा है। ऐसे में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी के साथ सुरक्षा को लेकर भी चिंता रहती है।
समाजसेवी पंडित प्रदीप शर्मा ने लाइटें जल्द शुरू करने की मांग की। वहीं, पार्षद सरबजीत कौर के पति एवं पूर्व डिप्टी मेयर जगतार सिंह जग्गा ने कहा कि इसी सप्ताह लाइटों की वायरिंग और बिजली कनेक्शन का काम पूरा कर सभी नई हाईमास्ट लाइटें चालू कर दी जाएंगी।