{"_id":"61339b658ebc3e88394c6466","slug":"high-and-senior-secondary-schools-of-punjab-will-have-gates-panchkula-news-pkl4256857148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लगेंगे गेट... नए गेट लगाने, मरम्मत करने के लिए 2.30 करोड़ रुपये जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लगेंगे गेट... नए गेट लगाने, मरम्मत करने के लिए 2.30 करोड़ रुपये जारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के नए गेट बनाने और पुरानों की मरम्मत करने के लिए 2.30 करोड़ रुपये की राशि जारी कर दी है। इससे पहले प्राईमरी और मिडिल स्कूलों के नए गेट बनाने और पुराने गेटों की मरम्मत के लिए 3.93 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इसके साथ ही अब कोई भी स्कूल गेट के बिना नहीं रहेगा।
पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के प्रवक्ता के अनुसार, राज्य के 24 स्कूलों में अभी गेट नहीं हैं और 607 गेटों की मरम्मत होने वाली है। इसे ध्यान में रखते हुए डायरेक्टर जनरल स्कूल शिक्षा ईशा कालिया ने 2.30 करोड़ रुपये जारी करने के लिए पत्र जारी कर दिया है।
प्रवक्ता के अनुसार, इस समय पर राज्य भर के 24 हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के गेट नहीं हैं। इन्हें बनाने के लिए कुल 24 लाख रुपये की राशि जारी की गई है। इसी तरह ही राज्य में 607 हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के गेटों की मरम्मत की ज़रूरत है, इसलिए 206.1 लाख रुपये जारी किए गए हैं। प्रवक्ता के अनुसार, स्कूल शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला के नेतृत्व में राज्य के 70 प्रतिशत स्कूल को स्मार्ट स्कूलों में बदल दिया गया है।