फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Hemsa's meeting with the director was inconclusive, promotion matters were pending in the files.

Panchkula News: हेमसा की डायरेक्टर से मीटिंग बेनतीजा, पदोन्नति के मामले फाइलों में कैद

Sun, 11 Jan 2026 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hemsa's meeting with the director was inconclusive, promotion matters were pending in the files.
11 फरवरी को डायरेक्टर कार्यालय पर हल्ला बोल, 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल का ऐलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन (हेमसा) के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की डायरेक्टर सेकेंडरी के साथ 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हुई बैठक कर्मचारियों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। बैठक में पदोन्नति, ट्रांसफर और वर्षों से लंबित समस्याओं पर चर्चा तो हुई, लेकिन समाधान को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं निकल पाया। इससे नाराज हेमसा ने 11 फरवरी को डायरेक्टर कार्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन और 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करने का ऐलान किया है।
हेमसा प्रधान संदीप सांगवान के नेतृत्व में हुई इस बैठक में शिक्षा विभाग फील्ड मिनिस्ट्रीयल स्टाफ से जुड़ी समस्याएं रखी गईं। संगठन ने बताया कि 11 सूत्रीय मांगपत्र में शामिल छह मांगें सरकार स्तर की हैं, जिनका निपटारा अब तक नहीं हो पाया है। बैठक में इन मुद्दों पर गंभीर चर्चा के बावजूद समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई।
विज्ञापन

हेमसा नेता हितेंद्र सिहाग ने सहायक, उपाधीक्षक और अधीक्षक पदों पर पदोन्नति का मुद्दा जोरशोर से उठाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के फील्ड कार्यालयों में पदोन्नति के करीब 50 प्रतिशत पद खाली पड़े हैं। कर्मचारी वर्षों से पदोन्नति का इंतजार करते-करते बिना प्रमोशन के ही रिटायर हो रहे हैं। संगठन ने इसे विभागीय लापरवाही बताते हुए कहा कि समय पर पदोन्नति न होना विभाग की गंभीर चूक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑनलाइन ट्रांसफर नीति पर नाराजगी
हेमसा ने आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर जबरन थोपी गई ऑनलाइन ट्रांसफर ड्राइव के कारण कई कर्मचारी घर से बेघर हो गए। साढ़े पांच साल बीत जाने के बावजूद इन मामलों में कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।


आंदोलन का ऐलान
हेमसा ने निर्णय लिया है कि संगठन 15 जनवरी को जींद में होने वाली किसान, मजदूर और कर्मचारी पंचायत में भाग लेगा। इसके बाद 11 फरवरी को विभागीय मांगों को लेकर डायरेक्टर कार्यालय पर हल्ला बोल प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संघों, ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट इम्प्लाइज फेडरेशन और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल में भी भाग लिया जाएगा। बैठक और निर्णय प्रक्रिया के दौरान स्वर्ण सिंह, राजेंद्र गर्ग, पारस कौशिक, संजीव निघदू और सुशील पलवल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed