फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Heavy fog delays Shatabdi Express train, disrupts mountain journey

Panchkula News: घने कोहरे से शताब्दी की देरी ने बिगाड़ा पहाड़ों का सफर

Sat, 17 Jan 2026 02:37 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Heavy fog delays Shatabdi Express train, disrupts mountain journey
हिमालयन क्वीन व हॉलीडे स्पेशल घंटों लेट
विज्ञापन

कालका पहुंचने में शताब्दी लेट हुई तो टॉय ट्रेनें भी फंसीं, स्टेशन पर परेशान दिखे सैलानी

संवाद न्यूज एजेंसी
कालका। शुक्रवार को दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस के घने कोहरे के कारण देरी से पहुंचने का सीधा असर कालका-शिमला टॉय ट्रेन की सेवाओं पर पड़ गया। शताब्दी एक्सप्रेस के कनेक्शन में संचालित होने वाली हिमालयन क्वीन और हॉलीडे स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से शिमला के लिए रवाना हुईं, जिससे यात्रियों और सैलानियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा।
स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली-कालका शताब्दी एक्सप्रेस का निर्धारित आगमन समय सुबह 11:40 बजे था, लेकिन ट्रेन शुक्रवार को करीब दोपहर 12:50 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके चलते 11:55 बजे रवाना होने वाली हिमालयन क्वीन को दोपहर 1:00 बजे, जबकि 12:30 बजे चलने वाली हॉलीडे स्पेशल ट्रेन को 1:30 बजे शिमला के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


स्टेशन पर इंतजार में दिखे सैलानी
दोनों टॉय ट्रेनों के लेट होने से शिमला जाने वाले सैलानी स्टेशन पर ट्रेन के चलने का इंतजार करते नजर आए। कई यात्री बार-बार रेलवे कर्मचारियों से ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेते दिखाई दिए। देरी के चलते शिमला घूमने आए सैलानियों का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया, जिससे उनका सफर शुरू होने से पहले ही फीका पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed