{"_id":"65397c1b11c3f16bb70afda9","slug":"health-workers-have-not-received-salaries-for-three-months-pkl-office-news-c-87-1-spkl1037-5928-2023-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: स्वास्थ्य कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: स्वास्थ्य कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। आईपीएचएस के तहत स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत करीब 61 कर्मचारियों को तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी पिछले कुछ दिनों में स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को कई बार पत्र लिख चुके हैं मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कर्मचारी जगदीश जोगेंद्र और जसपाल ने बताया कि आईपीएचएस के तहत नागरिक अस्पताल में स्टाफ नर्स, लैब टैक्निशियन, ड्राइवर, चपरासी, ऑपरेशन थियेटर सहायक, रिकॉर्ड ऑफिसर और ऑफिस असिस्टेंट भर्ती किए गए हैं।
ऐसे करीब 61 कर्मचारी हैं। इन सभी को तीन माह से वेतन नहीं मिल पाया है। कर्मचारियों ने बताया कि घर खर्च चलाने के लिए भी उनके पास पैसे नहीं बचे हैं। कर्मचारियों ने बताया कि त्योहारी सीजन चल रहा है, मगर उनके पास त्योहार बनाने के लिए पैसे ही नहीं हैं। बिना वेतन के गुजारा नहीं हो रहा है, मगर अधिकारियों को उनकी यह परेशानी दिखाई नहीं दे रही है।
कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने इस मामले में न्यायालय में याचिका लगाई थी, जिसका फैसला उनके हक में आ चुका है, इसके बावजूद विभाग की ओर से उनका वेतन जारी नहीं किया जा रहा है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द वेतन जारी करने की मांग की है ताकि उनके परिवार का गुजारा चल सके।