फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Health department filled 5826 suspected samples, found 47 positive

स्वास्थ्य विभाग ने 5826 संदिग्ध के भरे सैंपल, 47 मिले पॉजिटिव

Wed, 10 Jun 2020 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Health department filled 5826 suspected samples, found 47 positive
पंचकूला। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कोरोना संक्रमण के चलते अब तक 5826 व्यक्तियों के नमूने लिए गए हैं। इनमें 5610 व्यक्तियों के नमूने निगेटिव मिले हैं। इसके अलावा 282 व्यक्तियों के नमूनों के परिणाम आने बाकी हैं। पंचकूला के उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने बताया कि जिले में 47 व्यक्तियों के नमूने पॉजिटिव मिले हैं जिनमें से 26 ठीक हो गए हैं। जिले में 15 केस पॉजिटिव हैं जिनका स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पांच नए मामले संज्ञान में आए हैं। इनमें सेक्टर-21 में तीन, सेक्टर-17 और सेक्टर-6 में एक-एक मामला आया है। उपायुक्त ने बताया कि जिले के 1071 व्यक्तियों को घरों में क्वारंटीन किया गया है। इसके अलावा विदेश से आने वालों पल्लवी होटल में दो, पार्क रायल में छह को क्वांरटीन किया गया है। उन्होंने बताया कि सेक्टर-12 ए में 777 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कर 26 नमूने लिए और आइस फैक्ट्री में 1474 स्क्रीनिंग और सात नमूने लिए गए। इसके अलावा फ्रेंड्स कालोनी में 750 लोगों की स्क्रीनिंग की गई। उपायुक्त ने बताया कि सेक्टर 20 में 47 की स्क्रीनिंग कर नौ के नमूने लिए गए। इसी प्रकार कैलाश हाइट पर 4467 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग व 24 के सैंपल लिए, माजरी में 929 की स्क्रीनिंग व 12 के नमूने लिए गए। उन्होंने बताया कि सेक्टर 10 में 283 की स्क्रीनिंग तथा 19 के सैंपल, बगवाली में 1445 की स्क्रीनिंग वे 32 के नमूने और सेक्टर 21 में 493 की स्क्रीनिंग एवम् 26 व्यक्तियों के नमूने लिए गए। मोबाइल मेडिकल यूनिट ने अब तक 46551 स्क्रीनिंग सहित कुल 109617 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। आशा कार्यकर्ताओं ने तीसरे चरण में 4 लाख एक हजार 666 व्यक्तियों की घर घर जाकर स्क्रीनिंग की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed