फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   He used to bring it from the border and supply it in the Tricity.

Panchkula News: बॉर्डर से लाकर ट्राइसिटी में करता था सप्लाई

Wed, 08 Apr 2026 01:46 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
He used to bring it from the border and supply it in the Tricity.
तीन किलो हेरोइन बरामदगी में बड़ा खुलासा
विज्ञापन

रिमांड में सामने आया नेटवर्क, अन्य तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापे जारी
15 लाख की ड्रग मनी भी बरामद, बीसीए ग्रेजुएट निकला मुख्य आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। ड्रग फ्री हरियाणा अभियान के तहत पंचकूला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच-26 ने ड्रग तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन किलो से अधिक हेरोइन और 15 लाख रुपये की ड्रग मनी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लवजोत सिंह (23) निवासी जलालाबाद (फाजिल्का, पंजाब) के रूप में हुई है, जो फिलहाल चंडीगढ़ में किराये पर रह रहा था।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने बताया कि 5 अप्रैल को सेक्टर-20 स्थित कुंडी गांव के पास कार्रवाई कर आरोपी को काबू किया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3 किलो 89 ग्राम हेरोइन और 15 लाख रुपये बरामद हुए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी बीसीए ग्रेजुएट है, लेकिन नशा तस्करी में लिप्त था।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह हेरोइन की खेप पाकिस्तान बॉर्डर से लाकर चंडीगढ़ को ठिकाना बनाकर ट्राईसिटी (पंचकूला, चंडीगढ़ और मोहाली) में सप्लाई करता था। उसका लक्ष्य कुछ ही दिनों में बड़ी मात्रा में हेरोइन खपाना था, जिसे पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में सेक्टर-20 थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। रिमांड के दौरान नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों के बारे में पूछताछ जारी है।


दो आरोपी पहले हो चुके गिरफ्तार
इस नेटवर्क की कड़ियां 3 अप्रैल की कार्रवाई से जुड़ी हैं, जब रायपुररानी के टाबर गांव से साहिल (निवासी डेराबस्सी) को 310 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसकी निशानदेही पर 5 अप्रैल को सतनाम सिंह को भी पकड़ा गया, जिसने लवजोत सिंह का नाम मुख्य सप्लायर के रूप में बताया। पुलिस के अनुसार यह हरियाणा में हेरोइन की दूसरी सबसे बड़ी बरामदगी है और पंचकूला जिले में अब तक की सबसे बड़ी रिकवरी मानी जा रही है। पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने कहा कि यह कार्रवाई सीमा पार से चल रहे नशा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार है और इसमें शामिल सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed