{"_id":"61707765b95b022bc81d061d","slug":"haryana-vidhan-sabha-speaker-gyanchand-gupta-inaugurated-the-craft-bazar-pkl-office-news-pkl4306600137","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने क्राफ्ट बाजार का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने क्राफ्ट बाजार का किया उद्घाटन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सेक्टर-26 में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (अस्थायी परिसर) में क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। क्राफ्ट बाजार का आयोजन 20 से 22 अक्तूबर तक सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि निफ्ट एक लंबे समय से लंबित सपना था, जो अब पूरा हो गया है। राज्य सरकार सेक्टर-23 में निफ्ट पंचकूला के लिए एक अत्याधुनिक परिसर विकसित कर रही है, जिसे दिसंबर 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बुनकरों और कारीगरों के उत्थान में यह अहम भूमिका निभाएगा।
निफ्ट पंचकूला के निदेशक प्रो. डॉ. अमनदीप सिंह ग्रोवर ने कहा कि वर्तमान में निफ्ट में दो स्नातकोत्तर पाठयक्रम (एमडी और एमएफएम) और तीन स्नातक डिजाइन पाठयक्रम (एफडी, एफसी और टीडी में बीडीएस) हैं। एक और अंडर ग्रेजुएट कोर्स बैचलर ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (बीएफटेक) शैक्षणिक सत्र 2022-23 से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि यह क्राफ्ट बाजार चल रहे कोविड प्रोटोकॉल के कारण परिसर के आसपास के कारीगरों से मिलकर की गई एक शुरुआत है। निफ्ट पंचकूला में एसोसिएट प्रोफेसर और कैंपस अकादमीय समन्वयक, डॉ विशु अरोड़ा ने कहा कि क्राफ्ट बाजार आने वाले त्योहारों के लिए पंचकूला और ट्राइसिटी के निवासियों को स्थानीय उत्पाद खरीदने में मदद करेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष उमेश सूद और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।