फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana team becomes winner in Ske Championship

स्के चैंपियनशिप में हरियाणा की टीम बनी विजेता

Wed, 11 Dec 2019 02:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Haryana team becomes winner in Ske Championship
पंचकूला। राष्ट्रीय स्के प्रतियोगिता में हरियाणा की टीम प्रथम रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए एक भारत- श्रेष्ठ भारत अभियान के तहत पंचकूला में तीन दिवसीय स्के प्रतियोगिता का आयोजन ओलंपिक भवन सेक्टर -3 पंचकूला में किया गया। प्रतियोगिता में हरियाणा टीम के अलावा तेलंगाना, चंडीगढ़, दादर नगर हवेली दिल्ली, सिक्किम, पंजाब एवं आंध्र प्रदेश की टीमें भाग लिया। प्रतियोगिता में हरियाणा टीम ने 66 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्के एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के चेयरमैन अमन बोपाराय ने हरियाणा की टीम की जीत पर खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि इसी तरह हरियाणा और देश का नाम रोशन करते रहें। इस प्रतियोगिता के अंदर खिलाडिय़ों को सुनीता शर्मा, ज्वाइंट डायरेक्टर हरियाणा खेल व युवा विभाग, नरेश शर्मा, जसवीर सिंह गिल ऑब्जर्वर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन, गुरदीप खोखर, रविंद्र सिंह, मुजमिल अहमद डार व ग्रैंड मास्टर मीर नजीर स्के फेडरेशन ऑफ इंडिया, विजय कुमार अग्रवाल समाजसेवी ने इनाम बांटे। इसके अलावा पंजाब व आंध्र प्रदेश की टीमों ने इस प्रतियोगिता में 58 अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। स्के एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के सचिव हरीश कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। अमन बोपाराय ने कहा कि हरियाणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वह उनकी कठिन परिश्रम का परिणाम है और उनके द्वारा खिलाड़ियों को शुभ कामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed