{"_id":"68309b114f3615fc220e31fb","slug":"haryana-is-getting-6720-cusecs-of-water-from-bhakra-main-line-barinder-goyal-panchkula-news-c-16-1-pkl1079-717506-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाखड़ा मेन लाइन से हरियाणा को मिल रहा 6,720 क्यूसेक पानी : बरिंदर गोयल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाखड़ा मेन लाइन से हरियाणा को मिल रहा 6,720 क्यूसेक पानी : बरिंदर गोयल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पंजाब-हरियाणा जल विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा। अब पंजाब के जल स्रोत मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने हरियाणा की सैनी सरकार को घेरा है। मंत्री गोयल ने भाखड़ा मेन लाइन (बीएमएल) से हरियाणा को 10,300 क्यूसेक पानी मिलने के सैनी सरकार के दावों का खंडन किया है। गोयल ने भाखड़ा मेन लाइन से छोड़े जा रहे पानी की रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि 23 मई दोपहर 12 बजे तक बीएमएल की कुल क्षमता जोकि 11,700 क्यूसेक है, वह अब तक इस पर नहीं पहुंची है। भाखड़ा मेन लाइन से पंजाब को 9,690 क्यूसेक पानी मिला है, इसमें से पंजाब 2025 क्यूसेक पानी इस्तेमाल कर रहा है। दिल्ली और राजस्थान के वैध हिस्से को काटने के बाद हरियाणा को 6720 क्यूसेक पानी मिल रहा है। मंत्री गोयल ने कहा कि हरियाणा सरकार अपनी जनता से झूठ बोल रही है।
मंत्री गोयल ने कहा कि इस बार पंजाब भाखड़ा मेन लाइन से अपने हिस्से का 3 हजार क्यूसेक पानी का पूरा इस्तेमाल करेगा। वह अभी 2025 क्यूसेक पानी इस्तेमाल कर रहा है। मंत्री ने हरियाणा को 10,300 क्यूसेक मिल रहे पानी के दावे पर सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि जब बीएमएल की क्षमता 11,700 क्यूसेक है और पंजाब अपने हिस्से का तीन हजार क्यूसेक पानी इस्तेमाल करेगा, तो उन्हें 10,300 क्यूसेक पानी कैसे मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि पंजाब अपने हिस्से का 3,000 क्यूसेक पानी पूरी तरह उपयोग करेगा और बाकी पानी हरियाणा को बीएमएल नहर प्रणाली की क्षमता के अनुसार ही दिया जाएगा। यानी पंजाब सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट कर दिया है कि 15 मई को तकनीकी कमेटी की बैठक में हुए फैसले जिसमें हरियाणा को इस बार बढ़ाकर 10,300 क्यूसेक पानी देने को बीबीएमबी ने कहा था, इस पर पंजाब तैयार नहीं है।