फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana government will now promote farming sector: Dushyant

Panchkula News: खेती सेक्टर को बढ़ावा देगी हरियाणा सरकार

Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
Haryana government will now promote farming sector: Dushyant
नोएडा के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

अब खेती-सेक्टर को बढ़ावा देगी हरियाणा सरकार : दुष्यंत
डिप्टी सीएम ने ‘हरियाणा एग्री-बिजनेस एंड फूड प्रोसेसिंग पॉलिसी’ की समीक्षा की
फोटो सहित
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अब हरियाणा सरकार खेती सेक्टर को बढ़ावा देगी। इसके लिए आधुनिक कृषि एवं कृषि-आधारित उद्योगों के प्रति किसानों और लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही क्षेत्र डेयरी, बागवानी, पशुधन, मत्स्य, पोल्ट्री आदि के प्रोडक्टस में वैल्यू-एडिशन को प्रोत्साहित किया जाएगा।
यह जानकारी डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दी। वह शुक्रवार को एमएसएमई निदेशालय के तहत बनाई गई ‘हरियाणा एग्री-बिजनेस एंड फूड प्रोसेसिंग पॉलिसी’ की समीक्षा कर रहे थे। इस अवसर पर उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनंद मोहन शरण आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

दुष्यंत ने अधिकारियों को मजबूत ‘वैल्यू चेन लिंकेज’ बनाने के निर्देश देते हुए कहा कि रिसर्च पर बल दिया जाना चाहिए, ताकि अपनी यूनिट लगाने वालों को अधिक लाभ हो और आस-पास के ग्रामीणों को अधिक से अधिक रोजगार मिल सके। राज्य सरकार का प्रयास है कि फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में हरियाणा प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बने, ताकि प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने ‘हरियाणा एग्री-बिजनेस एंड फूड प्रोसेसिंग पोलिसी’ के तहत स्थापित यूनिटों की समीक्षा करते हुए कहा कि जिन इंटरप्रेन्योर ने बेहतरीन व अनुकरणीय काम किया है उनकी ‘सक्सेस-स्टोरी’ को प्रदेश के अन्य ग्रामीणों के समक्ष लाएं और प्रचारित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed