फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Haryana BJP gathered information from the workers engaged in the campaign

हरियाणा भाजपा ने प्रचार में लगे कार्यकर्ताओं से जुटाई जानकारी

Fri, 07 Jan 2022 01:51 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Haryana BJP gathered information from the workers engaged in the campaign
चंडीगढ़। पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे अपने कार्यकर्ताओं से हरियाणा भाजपा ने वीरवार को फीडबैक लिया। यहां सेक्टर-तीन में एमएलए फ्लैट स्थित भाजपा कार्यालय में संगठन महामंत्री रविंद्र राजू और भाजपा के मीडिया प्रमुख डॉ. संजय शर्मा ने अहम बैठक ली। संजय पंजाब में प्रदेश के कार्यकर्ताओं का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन

बैठक में सबसे पहले पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में हुई चूक को कांग्रेस सरकार का षड्यंत्र बताते हुए निंदा प्रस्ताव पास किया गया। इसमें राष्ट्रपति से पंजाब सरकार पर सांविधानिक कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

संजय शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा भाजपा के कार्यकर्ता पिछले 20 दिन से पंजाब के प्रवास पर थे। बैठक में चुनाव की आगामी गतिविधियों पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, साथ ही रणनीति पर चर्चा की गई। पंजाब में 117 विधानसभा सीटों पर भाजपा का गठबंधन जीत दर्ज करें, इसके लिए प्रदेश को चार भागों में बांट कर प्रचार शुरू किया है। इसमें से 30 विधानसभा का जिम्मा हरियाणा के कार्यकर्ताओं को मिला है। हरियाणा की तर्ज पर पंजाब में भी पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ-बूथ जाकर चुनाव जीतने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्रदेश मंत्री सुरेंद्र आर्य, पूर्व विधायक रविंद्र बलियाला, प्रदेश मंत्री सरोज सिहाग, पूर्व विधायक बलकौर सिंह, पूर्व विधायक वेद नारंग, बंतो कटारिया, प्रदेश प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय, भाजपा नेता कृष्ण ढुल, वरिंद्र गर्ग, प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता, भाजपा नेता मंदीप मलिक, नेहा धवन, अमरजीत कोहली, अमरनाथ सौदा, जितेंद्र जोग, लाडी विर्क, नोक्षम चौधरी, हरपाल चीका, डॉ. बलवान सिंह, रोजी मलिक, रवि तारावाली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed