{"_id":"69a7368a5b0a0c0d08058bca","slug":"guru-ka-langar-service-inaugurated-at-panchkula-civil-hospital-panchkula-news-c-290-1-pkl1067-22259-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: पंचकूला सिविल अस्पताल में गुरु का लंगर सेवा का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: पंचकूला सिविल अस्पताल में गुरु का लंगर सेवा का शुभारंभ
विज्ञापन
जरूरतमंद मरीजों व परिजनों को मिलेगा निःशुल्क भोजन, हर पूर्णमासी को होगी सेवा
माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में शहर में पहली बार संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज के नाम से वाहन के माध्यम से गुरु का लंगर सेवा की शुरुआत की गई। इस पहल का शुभारंभ डॉ. बीआर आंबेडकर मंच द्वारा किया गया
संस्था के संचालक शशी कुमार (गुरु) ने बताया कि इस सेवा का उद्देश्य सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले जरूरतमंद मरीजों और उनके परिजनों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि संत गुरु रविदास जी महाराज के नाम से वाहन के माध्यम से शुरू की गई यह अपने प्रकार की पहली सेवा है, जिसे नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।
उन्होंने जानकारी दी कि यह लंगर सेवा प्रत्येक पूर्णमासी को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा कोई भी श्रद्धालु अपने या अपने परिजनों के विशेष अवसर जन्मदिन, पुण्यतिथि या अन्य शुभ अवसर पर संत गुरु रविदास जी महाराज के नाम से लंगर सेवा करवाना चाहे तो संस्था से संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन
श्री गुरु रविदास जागृति मंच के अध्यक्ष धर्मपाल बुखड़ा ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की सेवा समाज में सहयोग, समानता और मानवता की भावना को सुदृढ़ करती है। उन्होंने सेवा से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों को शुभकामनाएं दीं।