फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Governor spoke to Neeraj Chopra's father over phone, leaders also congratulated

राज्यपाल ने नीरज चोपड़ा के पिता से फोन पर की बात, नेताओं ने भी दी बधाई

Sun, 08 Aug 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Governor spoke to Neeraj Chopra's father over phone, leaders also congratulated
चंडीगढ़। टोक्यो ओलंपिक में हरियाणा निवासी नीरज चोपड़ा के स्वर्ण पदक जीतने पर हर देशवासी गदगद है। नीरज के जीत हासिल करते ही राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने उनके पिता सतीश चोपड़ा से फोन पर बात कर बधाई व शुभकामनाएं दी। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, खेलराज्य मंत्री संदीप सिंह, कुमारी सैलजा व दीपेंद्र हुड्डा ने भी नीरज व उनके परिवार के साथ पूरे देश को बधाई दी है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि नीरज ने स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्णिम इतिहास रचा है। नीरज की यह कामयाबी देश को खेल के क्षेत्र में और ऊंचा उठाएगी। साथ ही युवाओं को खेलने के लिए कई पीढ़ियों तक प्रेरित करती रहेगी। इस अद्भुत सफलता से एक बार फिर हरियाणा ने भारत का नाम रोशन किया है। चोपड़ा एक महान खिलाड़ी हैं। दत्तात्रेय ने बजरंग पूनिया को भी कुश्ती मे कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

हिंदुस्तान ने टोक्यो में फहराई विजय पताका : विज
गृहमंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि पहला स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने के लिए जैवलिन थ्रोअर खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को बधाई। आज हर हिंदुस्तानी का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हर हिंदुस्तानी नाच रहा, झूम रहा व गा रहा है। हिंदुस्तान ने आज अपनी विजय पताका टोक्यो ओलंपिक में फहरा दी। यह ऐतिहासिक दिन हमेशा याद रखा जाएगा। यह दिन हमेशा हमारे लिए गर्व और गौरव का दिन रहेगा। विज ने नीरज के जीतते ही भंगड़ा डाला व भारत माता की जय के नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज, बजरंग पूनिया को बधाई : दुष्यंत
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा व कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान बजरंग पूनिया को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नीरज ने इतिहास रच दिया है। ट्रैक एवं फील्ड इवेंट में देश के लिए पहला स्वर्ण जीतकर अद्वितीय प्रतिभा का परिचय दिया है। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि बांहें फैलाकर स्वागत कीजिये... भारत के गोल्डन बॉय, भारतीय सेना के जवान, हरियाणा की माटी के लाल, ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का !!! शाबाश जिंदाबाद लाजवाब !!! बहुत बहुत बधाई। बजरंग पूनिया ने भी अपने विरोधी पहलवान को ज्यादा अंकों के अंतर से हराकर देश एवं प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।
हुड्डा ने नीरज और बजरंग पूनिया को दी बधाई
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने भी नीरज और बजरंग को हार्दिक बधाई दी है। हुड्डा ने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने पूरी दुनिया में तिरंगे का मान बढ़ाया है। एक हरियाणवी होने के नाते यह हमारे लिए डबल खुशी का मौका है, क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी हरियाणा की माटी के बेटे हैं। एक खिलाड़ी को ये मुकाम हासिल करने में बरसों की मेहनत लगती है। इसके पीछे खिलाड़ी की मेहनत के साथ परिवार का सहयोग, समर्पण और त्याग सबसे बड़ी भूमिका अदा करता है।
नीरज को एएसपी, रवि और बजरंग को सीधा डीएसपी भर्ती करे सरकार : दीपेंद्र
हरियाणा कुश्ती संघ के अध्यक्ष और सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि नीरज चोपड़ा को एएसपी, रवि दहिया और बजरंग पूनिया को सीधा डीएसपी भर्ती किया जाए। तीनों पदक विजेता, साधारण किसान के बेटे हैं। परिवार ने बड़े कष्ट से अपने बच्चों को इस लायक बनाया कि वो देश का नाम रोशन कर सकें। जब मणिपुर सरकार मीराबाई चानू को डीएसपी बना सकती है तो हरियाणा सरकार अपने पदक विजेता खिलाड़ियों को एएसपी और डीएसपी क्यों नहीं बना सकती। शनिवार को दोहरी खुशी का दिन रहा। देश के लिए हरियाणा के एक बेटे ने स्वर्ण जीता तो दूसरे बेटे ने कांस्य पदक जीत कर करोड़ों देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया।

नीरज, बजरंग ने और बढ़ाया देश का मान : सैलजा
हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा ने भी नीरज चोपड़ा को स्वर्ण पदक जीतने और कुश्ती में बजरंग पूनिया को कांस्य पदक जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। सैलजा ने कहा कि ओलंपिक में सभी भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। सभी भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन रोमांचित करने वाला था। उनकी यह ऐतिहासिक सफलता करोड़ों युवाओं को प्रेरित करेगी। ओलंपिक में पदक ना जीत पाने वाले भारतीय खिलाड़ी निराश ना हों, हार-जीत जीवन का हिस्सा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed