फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Government will emphasize on drone technology: Dushyant

ड्रोन तकनीक पर जोर देगी सरकार : दुष्यंत

Thu, 14 Oct 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Government will emphasize on drone technology: Dushyant
चंडीगढ़। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्य सरकार ड्रोन तकनीक पर जोर देगी। इससे प्रदेश में ड्रोन का निर्माण व विकास हो सकेगा।
विज्ञापन

दुष्यंत बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लांच किए गए गति शक्ति कार्यक्रम से जुड़े। उन्होंने कहा कि गति शक्ति कार्यक्रम से प्रदेश की प्रगति में तेजी आएगी। राज्य में उद्योगों के विकास व आधारभूत संरचना के लिए कई कदम उठाए हैं। उद्योगपतियों की सहूलियत के लिए हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन नीति बनाई है, जिसमें अनेक रियायतें दी हैं। महेंद्रगढ़ में लॉजिस्टिक हब बनाया जा रहा है, हिसार में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण कार्य जारी है। हिसार से नई दिल्ली के लिए हाई-स्पीड ट्रेन चलाना व मेडिकल पार्क बनाना प्रस्तावित है। सरकार एरोस्पेस एंड डिफेंस पॉलिसी बना रही है। यह देश में अपनी तरह की पहली पॉलिसी होगी। एमएसएमई द्वारा हरियाणा में ‘वन प्रोडक्ट-वन ब्लॉक’ योजना शुरू की जा रही है।

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के प्रधान सचिव विजयेंद्र कुमार ने उद्योग के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। एमएसएमई महानिदेशक विकास गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व अन्य का कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed