{"_id":"60785fc98ebc3e82aa0eb565","slug":"government-ordered-to-release-tubewell-connection-panchkula-news-pkl410449080","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने दिए टयूबवेल कनेक्शन जारी करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने दिए टयूबवेल कनेक्शन जारी करने के आदेश
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा में बिजली वितरण निगमों को ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने के निर्देश राज्य सरकार ने जारी कर दिए हैं। इसी श्रृंखला में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा पहले चरण में, वर्ष 2020-21 में 4221 ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जा चुके हैं। अब दूसरे चरण में अपने सभी नौ सर्कलों (अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक और झज्जर) में लगभग 16635 उपभोक्ताओं को टयूबवेल कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रवक्ता ने बताया कि यूएचबीवीएन ने किसानों को प्राथमिकता के आधार पर ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दूसरे चरण में ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करने के लिए 15 अप्रैल को उन सभी किसानों को सूचित किया गया है जिन्होंने 2019 में कन्सेंट मनी (30000 की राशि) जमा करवा रखी है। किसानों को बिजली लाइन की लागत जमा करवाने के लिए 15 दिनों का समय दिया जाएगा । बिजली लाइन की लागत जमा करवाने की वरिष्ठता के आधार पर ही कनेक्शन जारी किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस प्रक्रिया को पूरा करके किसानों को शीघ्रता से ट्यूबवेल कनेक्शन जारी करें, क्योंकि इस समय अधिकतम फसलें काटी जा चुकी हैं और खेत खाली हैं। ऐसे में निगम बिजली की लाइनें बिछाने का कार्य तेजी से कर सकता है।